फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction suspended due to non-receipt of NOC from Railways

रेलवे की एनओसी नहीं मिलने से लटका निर्माण

Thu, 18 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Construction suspended due to non-receipt of NOC from Railways
शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण कार्य रेलवे की एनओसी न मिलने से एक बार फिर लटक गया है। अब विधानसभा चुनाव से पहले इनका निर्माण पूरा होना संभव नहीं लग रहा है। रेलवे ने हाईवे पर तीन ओवरब्रिज बनाने की अनुमति नहीं दी है। इसके अलावा बलवा में और तहसील के पास भूमि का अधिग्रहण नहीं हो पाया है। जिससे हाईवे और बाईपास के निर्माण में देरी हो रही है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का प्रथम चरण बागपत से लेकर शामली के बलवा बाईपास तक पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में शामली से सहारनपुर तक 531 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में 60 किमी हाईवे और दस किमी लंबाई का शामली बाईपास का निर्माण चल रहा है। बलवा, जंधेड़ा और रामपुर मनिहारन में रेलवे फ्लाईओवर भी इसमें शामिल हैं। दूसरे चरण का कार्य विधानसभा चुनाव से पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। विधानसभा चुनाव होने में अभी साढ़े तीन माह शेष है।
विज्ञापन

60 किमी लंबाई के हाईवे में शामली से थानाभवन, ननौता से जंधेड़ा फाटक, ननौता से रामपुर मनिहारन तक 30 किमी कार्य पूरा हुआ है। दस किमी अनुमानित लंबाई के शामली बाईपास का चार किमी कार्य पूरा हुआ है। हाईवे के सबसे बड़ी रुकावट यह है कि हाईवे की जद में शामली में बलवा, सहारनपुर जिले में जंधेड़ा और रामपुर मनिहारन में रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण की अनुमति नहीं मिली है। बाईपास निर्माण के लिए शामली तहसील के पास 100 मीटर और बलवा में 250 मीटर भूमि, सहारनपुर जिले में रामपुर मनिहारन में रेलवे ब्रिज के लिए भूमि नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कंपनी कृष्णा कंट्रक्शन के जितेंद्र बालियान ने बताया कि उत्तर रेलवे दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर बलवा, सहारनपुर जिले के जंधेड़ा में रेलवे फाटकों पर पुल निर्माण की अनुमति नहीं दे रही है। जिससे एक साल से रेलवे के पुल निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा है।
रामपुर मनिहारन में फ्लाईओवर निर्माण के लिए भूूमि नहीं मिल पाई है। शामली बाईपास में शामली तहसील के पास 100 मीटर भूमि और दिल्ली-सहारनपुर के पास बलवा में 250 मीटर भूमि का अधिग्रहण हो जाए तो पुलों को छोड़कर दस किमी लंबाई के शामली बाईपास निर्माण अगले दो माह में पूरा हो जाएगा।
सेहटा में फ्लाईओवर का निर्माण शुरू
शामली-भौंराकलां मार्ग पर सेहटा में बाईपास के ऊपर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है। सेहटा के एक ओर फ्लाईओवर निर्माण के लिए फाउंडेशन कार्य शुरू हो गया है। सेहटा गांव में तहसील की ओर फ्लाईओवर निर्माण के लिए फाउंडेशन की खोदाई कर दी गई है। दूसरी ओर, मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका गांव के पास फ्लाईओवर पर दोनों ओर संपर्क मार्ग का निर्माण जोर-शोर से जारी है। फ्लाईओवर की छत पर पिलर रखने का कार्य अवशेष है। निर्माण एजेंसी के जितेंद्र बालियान ने बताया कि अगले दो माह में मेरठ-करनाल हाईवे पर सिभांलका में फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
कोट...
बलवा बाईपास की 250 मीटर भूमि है विवादित
शामली बाईपास की जद में बलवा में दो भाइयों की भूमि का विवाद होने से वाद कोर्ट में लंबित है। मंडल के भूमि अध्यापित अधिकारी भी इस संबंध में निर्णय नहीं दे रहे है। बलवा में कुछ भूमि का विवाद का निस्तारण करके निर्माण एजेंसी को भूमि कब्जा दिलाया गया था। शामली तहसील के पास पर 100 मीटर भूमि के विवाद के बारे में जानकारी नहीं है। विवाद की जानकारी मिलते ही निस्तारण कराया जाएगा। - जसजीत कौर, डीएम शामली।

रेलवे मंत्री से मिलकर कराएंगे समाधान
जिले में निर्माणाधीन हाईवे और शामली बाईपास से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए कलक्ट्रेट में समीक्षा की थी। जिसमें सभी बाधाओं को दूर करके समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए है। वह शीघ्र ही केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर रेलवे फाटकों पर फ्लाईओवर निर्माण की अनुमति दिलाने का अनुरोध करेंगे। - सुरेश राणा, गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed