{"_id":"61bb8aa5cb454805502a09a0","slug":"congress-workers-demonstrated-in-the-collectorate-premises-shamli-news-mrt569388526","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री को हटाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को उनके पद से हटाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि लखीमपुर कांड की जांच कर रही एसआईटी ने अदालत में कहा है कि प्रदर्शन कर रहे किसानों को जानबूझ कर कुचला गया था। अब यह स्पष्ट है कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि निर्दोष व निहत्थे किसान कानून के खिलाफ शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। मारे गए किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। गृह राज्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता की।
कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्रीय गृहमंत्री को उनके पद से बर्खास्त किया जाए। उनके बेटे आशीष मिश्रा को सजा दी जाए। प्रदर्शन करने वालों में शेखरपाल, प्रवीण तरार, अनुज गौतम, सीमा जाटव, प्रवेश मलिक, राजेश कश्यप, संदीप शर्मा, धीरज उपाध्याय, श्रीपाल उपाध्याय, रामकुमार, जबर सिंह पाल, ओमप्रकाश सैनी, चांद मियां, गय्यूर, राहुल शर्मा, प्रमोद कश्यप, मंगल सिह, आदेश कश्यप, महावीर सैनी, जितेंद्र कश्यप आदि शामिल रहे।