फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress's Muslim card in Kairana and Shamli

कांग्रेस का कैराना व शामली में मुस्लिम कार्ड

Fri, 21 Jan 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congress's Muslim card in Kairana and Shamli
कांग्रेस का कैराना व शामली में मुस्लिम कार्ड
विज्ञापन

शामली/कैराना। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम क्षणों में दावेदारों के नामों की घोषणा से प्रत्याशियों को तैयारी के लिए भी ज्यादा समय नहीं लिया। पार्टी ने शामली से अय्यूब जंग, कैराना से अखलाक और थानाभवन से सत्य संयम सैनी को मौका दिया है। कांग्रेस के सियासी पैंतरे से जिले की तीनों सीटों पर समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।
शामली विधानसभा सीट पर भाजपा ने वर्तमान विधायक तेजेंद्र निर्वाल को मौका दिया। जबकि सपा-रालोद गठबंधन ने यहां से प्रसन्न चौधरी को मैदान में उतारा है। बसपा से बिजेंद्र मलिक कुड़ाना और आम आदमी पार्टी से बिजेंद्र मलिक कुरमाली चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से मुस्लिम प्रत्याशी अय्यूब जंग को टिकट दिया है। कैराना में सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी विधायक नाहिद हसन को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने स्वर्गीय सांसद बाबू हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह को दोबारा मौका दिया है। बसपा पार्टी ने राजेंद्र सिंह उपाध्याय को कैराना सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि आम आदमी पार्टी यहां से तरसपाल को चुनाव लड़ा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से पंजीठ के मौजूदा ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य के पति अखलाक को अपना प्रत्याशी बनाया है। थानाभवन सीट पर भाजपा की ओर से गन्ना मंत्री सुरेश राणा चुनाव लड़ रहे हैं। रालोद सपा गठबंधन से अशरफ अली चुनाव मैदान में हैं। बसपा से जहीर मलिक को और आम आदमी पार्टी से अरविंद देशवाल को टिकट मिला है। यहां कांग्रेस ने सत्य संयम सैनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस के प्रत्याशी दूसरे दलों की वोटों में कितनी सेंध लगाएंगे, यह अभी कहा नहीं जा सकता। लेकिन तीनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी उतरने से समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने किसी महिला को नहीं दिया टिकट
कांग्रेस महासचिव व पार्टी की प्रदेश प्रभारी गांधी ने यूपी चुनाव की बागडोर शुरूआत से ही अपने हाथों में ले रखी है। प्रियंका गांधी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारे के साथ जोरशोर के साथ चुनाव में उतरने की घोषणा की थी। 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का दावा किया गया था, लेकिन जिले में पार्टी ने किसी महिला को टिकट नहीं दिया है।
राजनीतिक पार्टी और उनके उम्मीदवार
पार्टी शामली कैराना थानाभवन
भाजपा तेजेंद्र निर्वाल मृगांका सिंह सुरेश राणा
सपा-रालोद गठबंधन प्रसन्न चौधरी नाहिद हसन अशरफ अली
बसपा बिजेंद्र मलिक कुड़ाना राजेंद्र सिंह उपाध्याय जहीर मलिक
कांग्रेस अय्यूब जंग अखलाक सत्य संयम सैनी
आप बिजेंद्र मलिक कुरमाली तरसपाल अरविंद देशवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed