फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Complaint box will be put on schools and colleges, the key to the lock will be with the police

स्कूल-कॉलेजों पर लगेगी शिकायत पेटिका, पुलिस के पास रहेगी ताले की चाबी

Thu, 19 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Complaint box will be put on schools and colleges, the key to the lock will be with the police
शामली। मिशन शक्ति अभियान के तहत अब स्कूल-कॉलेजों पर शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। खास बात ये रही कि पेटिका के ताले की चाबी पुलिस के पास रहेगी। पुलिस समय-समय पर पेटिका को खोलकर शिकायतों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई व समाधान करेगी। शिकायत करने वाली छात्राओं और महिलाओं का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्यों को लेकर शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में नई व्यवस्था के तहत स्कूल-कॉलेजों पर शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। अक्सर देखने में आता है कि कई छात्राएं, महिलाएं या अन्य कोई लड़की अपनी परेशानी व समस्याओं को चाहते हुए भी किसी न किसी वजह से अपने परिजनों, शिक्षकों से खुलकर नहीं बता पाती और अंदर ही अंदर उन समस्याओं को लेकर परेशानी झेलती रहती है। ऐसी छात्राओं व महिलाओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य को लेकर शिकायत पेटिका लगवाने की योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

इस शिकायत पेटिका में छात्रा या महिला अपनी समस्या व परेशानी को लिखित रूप से डाल सकती है। शिकायत पेटिका के ताले की चाबी पुलिस के पास रहेगी। समय-समय पर शिकायत पेटिका को खोलकर पुलिस कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करेगी। इसके माध्यम से समस्या का भी समाधान होगा और शिकायतकर्ता का नाम पता भी गोपनीय रहेगा। पुलिस ने शिकायत पेटिका लगवाने के लिए स्कूल-कॉलेजों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संध्या वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों पर शिकायत पेटिका लगवाने के लिए कॉलेजों से संपर्क किया जा रहा है। शिकायत पेटिका के ताले की चाबी पुलिस के पास रहेगी। इस व्यवस्था से छात्राओं और महिलाओं की बहुत सी आंतरिक समस्याओं का पता चल सकेगा और उन पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई कर समाधान हो सकेगा।

कोट:
स्कूल-कॉलेजों पर शिकायत पेटिका लगवाई जा रही है। इससे लाभ ये है कि अगर कोई सामने आकर शिकायत करने में संकोच करता या अन्य वजह से नहीं कर पाता तो वह पेटिका में लिखित में शिकायत कर सकता है। स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों से अपील है कि वे शिकायत पेटिका लगाने में पुलिस का सहयोग करें। - ओपी सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed