फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Competitions held on Shri Krishna Janmashtami

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुई प्रतियोगिताएं

Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Competitions held on Shri Krishna Janmashtami
शामली सेंटआरसी स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं - फोटो : SHAMLI
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

शामली। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शिक्षण संस्थाओं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को रॉयल पब्लिक स्कूल शामली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक विजय मलिक व प्रधानाचार्या निर्मला मलिक और उप प्रधानाचार्य विक्रांत राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना से किया। इस अवसर पर मटकी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने आकर्षक और भव्य तरीके से रंग बिरंगी मटकी सजाई। कक्षा 10 के अंशदीप व अनुभव ने भक्ति गीतों को प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 12 की कनिका ने यशोमति मैया से बोले नंदलाला भजन की प्रस्तुति दी।
अध्यापिका नीलम त्यागी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिवस पर प्रकाश डाला। शिक्षक प्रियांक शर्मा ने छंदों की प्रस्तुति दी। संगीत अध्यापक प्रमोद ने मेरा आपकी कृपा से काम हो रहा है भजन प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या ने श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का महत्व बताते हुए कर्तव्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आज कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की मक्खन हांडी, बांसुरी और झूलना को मनमोहन तरीके से सजाया। श्रीकृष्ण झूलना प्रतियोगिता में अंश चौधरी प्रथम, अक्षी तोमर द्वितीय व अंशिका चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। मक्खन मटकी सजावट प्रतियोगिता में तानी बालियान प्रथम, एंजल गोयल द्वितीय व आयुषी शर्मा तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम संचालिका रिचा आर्य ने बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर पवन गोयल, तरुण कुमार संगल, हरिओम वत्स, कुलदीप निर्वाल, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed