{"_id":"5772c3784f1c1bb86679a7c6","slug":"cold-drinks-deteriorated-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक से बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक से बिगड़ी हालत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Condition deteriorates
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव खेड़ी बैरागी में कोल्ड ड्रिंक से परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ गई। सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें एक गर्भवती महिला भी है, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव खेड़ी बैरागी निवासी महिपाल की बेटी सीमा सोमवार रात करीब साढ़े छह बजे गांव में ही एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीदकर लाई थी। सीमा सहित परिवार के छह सदस्यों ने कोल्ड ड्रिंक पी, जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ गई। उल्टी दस्त लगने के साथ ही पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों ने महिपाल की पत्नी शिमला, बेटी सीमा, अन्नू, मोनिका, बनीता तथा पुत्रवधू मिथलेश को रात करीब नौ बजे शामली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।
उधर, मंगलवार सुबह मिथलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डाक्टरों का कहना है कि मिथलेश गर्भवती है, जिस कारण उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो रही है। परिवार के मुखिया महिपाल ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों की तबीयत कोल्ड ड्रिंक पीने से खराब हुई। इसके खिलाफ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भरे नमूने
मामले की जानकारी होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश ने गांव खेड़ी बैरागी में प्रभा देवी की दुकान से कोल्ड ड्रिंक का नमूना परीक्षण के लिए लिया। इसके साथ ही बनत में कोल्ड ड्रिंक विक्रेता तनु ट्रेडिंग कंपनी से तथा पीड़ित परिवार के पास बची हुई कोल्ड ड्रिंक का नमूना परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।