फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CMO arrives at hospital to see emergency services

छुट्टी के दिन इमरजेंसी सेवाओं का हाल देखने अस्पताल पहुंचे सीएमओ

Wed, 11 Sep 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
CMO arrives at hospital to see emergency services
शामली के सीएचसी में निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करते सीएमओ। - फोटो : SHAMLI
शामली। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने सीएचसी शामली का निरीक्षण किया। उन्होंने डिजिटल एक्सरे मशीन, वार्ड, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में जमीन पर पड़े खून को साफ करते कर्मचारी को निर्देश दिए कि ब्लड को उठाने के लिए किट का इस्तेमाल किया जाएं। इसके बाद उन्होंने महिला वार्ड, जनरल वार्ड, एक्सरे कक्ष, लेबर रूम, हाजिरी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य मंगलवार को मोहर्रम की छुट्टी के दिन अस्पताल में मरीजों के उपचार की व्यवस्था देखना था। निरीक्षण के दौरान डा. दीपक इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद मिले। इनके अलावा जिस स्टाफ की ड्यूटी थी वे सभी मौजूद मिले। सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के तहत एचआरपी डे पर सोमवार को 149 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें 80 महिलाओं को आयरन सुक्रोज लगाया गया, ताकि हीमोग्लोबिन में आयरन की मात्रा बढ़ सके। सीएमओ ने कर्मचारियों को साफ-सफाई रखने और चिकित्सकों को समय पर उपस्थित होकर मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिजिटल एक्सरे की सुविधा शुरू
सीएमओ ने बताया कि सीएचसी में डिजीटल एक्सरे की सुविधा चालू हो गई है। इसके लिए सरकार की तरफ से पूना की कंपनी कृष्णा डायग्नोस्टिक से अनुबंध हुआ है। अब यहां पर कंप्यूटराइज्ड एक्सरे होने के बाद उसे ऑनलाइन पूना भेजा जाएगा। टेली रेडियोग्राफी के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसे प्रिंटर द्वारा निकालकर मरीज को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे एक्सरे की गुणवत्ता में भी काफी सुधार आएगा। इसी तरह की सुविधा जल्द ही थानाभवन सीएचसी पर शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के पर्चे पर लगेंगे स्टीकर
सीएमओ ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के पर्चे पर अलग-अलग तीन रंग वाले के स्टीकर लगाए जाएंगे। सात ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाली महिलाओं के पर्चे पर लाल रंग, 7 से 9 ग्राम हीमोग्लोबिन वाली महिलाओं के पर्चे पर पीला और नौ ग्राम से अधिक हीमोग्लोबिन मिलने पर सामान्य श्रेणी का हरे रंग का स्टीकर लगाया जाएगा। इसका लाभ ये रहेगा कि जब भी महिला चिकित्सक के पास उपचार के लिए पहुंचेंगी तो पर्चे पर लगे स्टीकर को देखकर उनकी स्थिति का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed