{"_id":"58d2c3414f1c1bb6681a51b9","slug":"closed-shop-of-unapproved-meats","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रहीं मीट की दुकानें बंद कराईं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चल रहीं मीट की दुकानें बंद कराईं
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
raid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद जहां बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। वहीं, बिना लाइसेंस के मीट की दुकान चलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस एक्शन में आ गई है। बुधवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला छड़ियान में पहुंचकर मीट की दुकान करने वालों के लाइसेंस चेक किए।
किसी भी दुकानदार द्वारा लाइसेंस नहीं दिखाने पर पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं तथा बिना लाइसेंस के दुकान खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के साथ ही मेरठ इलाहाबाद व गाजियाबाद आदि कई शहरों में बूचड़खानों के अलावा मीट की दुकानों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, बुधवार को कैराना कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला छड़ियान पर जाकर मीट की दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने एक एक करके मीट की दुकानों के लाइसेंस चेक किए। सभी दुकानदारों के लाइसेंस चार पांच साल पुराने पाए गये।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने मीट दुकानदारों को हड़काते हुए उनकी दुकान तुरंत बंद करा दी। मीट की दुकान करने वालों को कड़ी चेतावनी दी कि अगर बिना लाइसेंस के कोई दुकान खोलता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कस्बा कैराना की मीट की दुकान पूरे दिन बंद रही। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि बिना लाइसेंस के मीट की दुकान चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।