फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Close contest between BJP and SP, victory and defeat expected by small margin

हॉट सीट: भाजपा-सपा में कांटे का मुकाबला, मुस्लिम बहुल इलाकों में दौड़ी साइकिल तो यहां खूब खिला कमल

Sat, 20 Apr 2024 12:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 20 Apr 2024 12:59 PM IST
सार

Election 2024 : देश की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली कैराना लोकसभा में भाजपा और सपा के बीच कांटे का मुकाबला है। जहां मुस्लिम बहुल इलाकों में साइकिल दौड़ती नजर आई तो वहीं गुर्जर, हिंदू बहुल इलाकों में कमल खूब खिलता दिखाई दिया।

विज्ञापन
Close contest between BJP and SP, victory and defeat expected by small margin
शामली में मतदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में हॉट सीट मानी जाने वाली कैराना लोकसभा सीट पर मतदाताओं के बदले रुख ने प्रत्याशियों के गणित को भी उलझाकर रख दिया। इस सीट पर भाजपा-सपा में कांटे की टक्कर है। हालांकि, कुछ स्थानों पर बसपा का हाथी भी दौड़ता नजर आया। इस सीट पर सुबह के समय मतदान धीमा रहा। गठवाला खाप के गांवों में भी दोपहर तक मतदान के लिए लोग बाहर नहीं निकले।

विज्ञापन


इस बार देखने को मिला कि मतदाताओं ने साइलेंट होकर मतदान किया। जिस भी प्रत्याशी की सेंधमारी अपने कोर वोटरों के अलावा अन्य में ज्यादा होगी, वही जीत दर्ज करेगा। मगर इतना साफ है कि हार जीत का अंतर इस बार कम रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट देशभर में पलायन के मुद्दे को लेकर चर्चाओं में आई थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सभी ने हाल ही में हुई जनसभाओं में पलायन के मुद्दे का जिक्र करते हुए एक वर्ग के मतदाताओं को अपनी ओर करने का प्रयास किया था। इस सीट पर भाजपा ने सांसद प्रदीप चौधरी, सपा ने इकरा हसन, बसपा ने श्रीपाल राणा को चुनाव मैदान में उतारा है। इनके अलावा छह निर्दलीय समेत 11 प्रत्याशी और चुनाव मैदान में थे।

मुस्लिम बहुल इलाकों में सपा की साइकिल पूरी रफ्तार से दौड़ी तो गुर्जर, हिंदू बहुल इलाकों में कमल का फूल भी खूब खिला। हालांकि, दलित बहुल इलाके बडियाल, शामली का नया बाजार, सिलावर में हाथी भी रफ्तार के साथ दौड़ता नजर आया। मुस्लिम बहुल कैराना में सपा की साइकिल दौड़ती नजर आई। गुर्जर बहुल गांवों और शामली शहर में ध्रुवीकरण का असर साफ दिखाई दिया।

विज्ञापन

उधर, थानाभवन कसबे में मुस्लिम बहुल बूथों पर सपा की साइकिल दौड़ती नजर आई तो वैश्य, पंजाबी और अन्य बिरादरियों के बूथों पर कमल खिल रहा था। जाट बहुल लाक, लिसाढ़, और बहावडी में मतदाता भाजपा, सपा में बंटे नजर आए। गठवाला खाप के लिसाढ़ गांव में दोपहर 12 बजे चारों बूथ खाली पड़े थे। यहां मौजूद लोगों ने बताया कि इस बार मतदान थोड़ा धीमा है, हालांकि लोगों ने दोपहर बाद खेतों से लोगों के आने के बाद मतदान बढ़ने की बात कहीं।

ऊन क्षेत्र में भी मतदान रुझान उतार चढ़ाव भरे रहे।इस बार मतों का धुव्रीकरण रहा। मतदाता भी एक तरह से बंटे नजर आए। ठाकुर बहुल हरड़ फतेहपुर, नौजल, मनठ, गांव में भाजपा का विरोध भी देखने को मिला। यहां पर भाजपा के साथ-साथ सपा और बसपा ने भी वोटों में सेंध लगाई। भनेड़ा उग्गा में भाजपा का फूल खिलता नजर आया। मुस्लिमों का रुझान गठबंधन के पक्ष में दिखाई दिया। एससी का रुझान वैसे तो बसपा की तरफ रहा मगर सपा और भाजपा भी इन वोटों में सेंध लगाती नजर आई। सवर्ण और ओबीसी मतदाताओं पर मोदी फैक्टर का असर नजर आया। मतदाताओं के बदले रुख ने इस बार प्रत्याशियों का गणित भी बिगाड़कर रख दिया।

गंगोह और नकुड़ में भी कहीं पर भाजपा का फूल खिलता नजर आया तो कहीं पर सपा की साइकिल दौड़ती नजर आई। बसपा के हाथी ने भी कुछ गांवों में दौड़ लगाई। ठाकुरों की नाराजगी का फायदा सपा को मिलता नजर आया। जिस भी प्रत्याशी ने एक-दूसरे के वोटरों में अधिक सेंधमारी की होगी, वही जीत दर्ज करेगा। हालांकि मतगणना के बाद ही कहा जा सकेगा कि कैराना लोकसभा सीट पर जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा।

यह भी पढ़ें: Election : यूपी की इस लोकसभा पर नजर आया ध्रुवीकरण, अन्य सात सीटों के वोटरों ने भी चौंकाया, पढ़ें खास रिपोर्ट

मुस्लिम बूथों पर सुबह ही उमड़ पड़ी भीड़
कैराना, थानाभवन और गढ़ीपुख्ता में सुबह ही मुस्लिम बूथों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हालांकि, 9 बजे के बाद भीड़ कम रही। दोपहर बाद फिर से यहां पर मुस्लिम मतदाताओं ने मतदान किया। अन्य बूथों पर मतदान थोड़ा धीमा रहा। दोपहर बाद मतदान की गति कुछ बढ़ती नजर आई। हिंदू बहुल शामली के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, आर्य समाज मंदिर, किसान धर्मशाला, ऊन में दोपहर के समय वोटरों की भीड़ उमड़ी रही।

यह भी पढ़ें: पढ़िए खास रिपोर्ट: एकतरफा मतदान की चर्चा ने बदल डाला हवा का रुख, राजपूतों के मतदान केंद्रों ने बढ़ाई बेचैनी

कैराना लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

पार्टी                  प्रत्याशी            वोट
प्रदीप चौधरी भाजपा      566961
तबस्सुम हसन सपा          474801
अंतर                                  92160

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed