फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clerk arrested taking bribe

Shamli: एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लिपिक, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, फिर भेजा जेल

Fri, 03 Feb 2023 03:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Feb 2023 03:13 PM IST
सार

Shamli News : बीएसए कार्यालय का लिपिक एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Clerk arrested taking bribe
आर्दश मंडी थाने में बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक परिश्रम सैनी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना सहारनपुर की टीम ने बीएसए कार्यालय के लिपिक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निलंबित सहायक अध्यापिका की शिकायत पर टीम ने यह कार्रवाई की है। सहायक अध्यापिका का कहना है कि निलंबन बहाल करने की एवज में उनसे रिश्वत मांगी जा रही थी। लिपिक के विरुद्ध आदर्श मंडी थाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना सहारनपुर के प्रभारी निरीक्षक महेश दूबे ने बताया कि सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी रीना देवी ने तीन दिन पहले शिकायत की थी कि वह शामली जिले के ऊन ब्लाक के गांव पधानगर में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। तीन माह पहले उसे वित्तीय अनियमितता के आरोप में बीएसए राहुल मिश्रा ने निलंबित करते हुए थानाभवन ब्लाक के भैंसानी इस्लामपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक से संबद्ध कर दिया था।
विज्ञापन


रीना ने बताया कि बीएसए कार्यालय का लिपिक परिश्रम सैनी बहाल करने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सहारनपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक महेश दूबे के साथ मेरठ थाने की निरीक्षक अंजू भदौरिया समेत छह सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार सुबह शामली पहुंची और डीएम जसजीत कौर से मिलकर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बर्थडे पर तेजाब डालने की धमकी, पुलिस ने नहीं सुनी अनाथ बेटी की फरियाद, पीड़िता ने SSP को सुनाई दास्तां

इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दोपहर करीब एक बजे सहायक अध्यापिका बाइक से बीएसए कार्यालय के निकट पहुंची और लिपिक को फोन कर रुपये देने के लिए बुलाया। लिपिक अपनी गाड़ी लेकर पहुंचा और अध्यापिका को भैंसवाल रोड पर ले गया।

इसके बाद गाड़ी में बैठकर सहायक अध्यापिका ने जैसे ही 500-500 के नोट की दो गड्डी यानि एक लाख रुपये लिपिक को दिए। उसी समय टीम ने लिपिक को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: UP: चुन्नु-मुन्नु सुरंग चोर गैंग के खौफनाक इरादे नाकाम, बदमाश लिखकर गए, सॉरी हम तिजोरी नहीं तोड़ पाए,फिर आएंगे

सहारनपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक महेश दूबे की तरफ से लिपिक के विरुद्ध भ्रष्टचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लिपिक को आज भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed