फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clashes in Sahpat village, eight injured

सहपत गांव में संघर्ष, आठ घायल

Sun, 20 Mar 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Clashes in Sahpat village, eight injured
कैराना। दुल्हैंडी के हुड़दंग के बीच सहपत गांव में गुर्जर और कश्यप समाज के लोगों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने 26 नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मौके से बड़ी मात्रा में लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व ईंट-पत्थर बरामद किए। थाने में भी दोनों पक्ष भिड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव सहपत में शाम करीब साढ़े छह बजे हिंदू गुर्जर व कश्यप समाज के कुछ लोगों में झगड़ा हो गया। तीतरवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। संघर्ष में सतेंद्र, सुभाष, गुरदास, अभिषेक, विपिन, जयपाल, संदीप व नितिन घायल हो गए।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके से गुलाब, महिपाल, नाथी, विनीत, शिवकुमार, जगमोहन, मोनू उर्फ मनीष, सन्नी, सनोज, प्रदीप चौहान, अरविंद चौहान, मोहित, सुमित, पदम, प्रवीण, अंकुश, प्रदीप उर्फ गुरदीप व चयनपाल सहित झगड़े में घायल सभी आठ आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में एसआई की ओर से 26 नामजद व 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि होली पर शराब पीकर दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में गिरफ्तार 26 नामजद आरोपियों व 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किए गए सभी 26 लोगों का चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
दुल्हैंडी पर मारपीट, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
चौसाना। श्यामली-श्यामला गांव में दुल्हैंडी के हुड़दंग में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए पंचायत बुला ली। काफी देर तक गहमागहमी रही।
दुल्हैंडी पर श्यामली-श्यामला गांव में दुल्हैंडी पर संजीव अपने साथियों संग होली का जश्न मना रहा था। तभी वहां से गुजर रहे ब्रजपाल आदि के साथ रास्ते से हटने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने संजीव की तहरीर पर ब्रजपाल, बिजेंद्र पुत्र महिपाल, बिजेंद्र पुत्र कलीराम, जयद्रथ, तेजपाल, मुकेश व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे आक्रोशित दूसरे पक्ष ने शनिवार को पुलिस पर दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए पंचायत बुला ली। सूचना पर पुलिस पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने वाले संजीव को भी बुला लिया।

ब्रजपाल पक्ष ने आरोप लगाया कि संजीव कुमार आरटीआई की आड़ लेकर गांव के लोगों को आपस में भिड़ाने का काम करता है। दुल्हैंडी पर नाली को लेकर विवाद हुआ। दूसरे पक्ष के लोगों के खेतों से नाली निर्माण करना चाहते हैं। जिसका लोग विरोध करते आ रहे हैं। पंचायत में काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में पुलिस जांच का आश्वासन देकर लौट गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि अधिकारियों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है। जांच की जा रही है, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed