{"_id":"589380034f1c1bda17e806f7","slug":"chunavi-kharch-ka-nahin-diya-hisab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी खर्च का नहीं दिया हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी खर्च का नहीं दिया हिसाब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक सुरेश राणा चुनावी खर्च करने में सबसे आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा ने एक सप्ताह में एक लाख 76 हजार 272 रुपये खर्च किए हैं। चुनावी खर्च का रिकार्ड जमा न करने वाले रालोद प्रत्याशी जावेद राव समेत थानाभवन विधानसभा के पांच प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन हो चुका है। एक सप्ताह के चुनाव प्रचार के बावजूद ज्यादातर प्रत्याशियों द्वारा चुुनावी खर्चे जमा नहीं कराए जा रहे हैं। थानाभवन विधानसभा चुनाव में दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से पांच प्रत्याशियों द्वारा चुनावी खर्चे जमा कराए गए हैं। जिनमें भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा द्वारा एक लाख 76 हजार 472 रुपये खर्च का विवरण जमा किया है। बसपा प्रत्याशी अब्दुल बारिश खां ने एक लाख 73 हजार 308 रुपये चुनावी खर्चे दिखाए हैं।
सपा प्रत्याशी डॉक्टर सुधीर पंवार ने 93 हजार 954 रुपये चुनावी खर्चे दिखाए हैं। अखिल भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी मंजू कश्यप ने 26 हजार 600 रुपयेे, निर्दलीय प्रत्याशी सहदेव ने 13,253 रुपयेे चुनावी खर्चे दिखाए हैं। आरओ एसडीएम ऊन विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि चुनावी खर्च जमा न करने वाले रालोद प्रत्याशी जावेदराव, परवेज अली, सुनील कुमार, राहत अली, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी नासिर को नोटिस जारी किया गया।