{"_id":"5cc34547bdec22143a680db6","slug":"choti-si-chingaari-se-badke-paper-mill-me-aag","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी चिंगारी से भड़की पेपर मिल में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी सी चिंगारी से भड़की पेपर मिल में आग
Fri, 26 Apr 2019 11:22 PM IST
NAVEEN GUPTA
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति पेपर मिल में लगी भीषण आग लगने का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। मगर बताया गया है कि सड़क के दूसरी तरफ कुछ दूरी पर बंद पड़ी शामली पेपर मिल में सूखी घास में आग लग गई थी।
पेपर मिल के कुछ कर्मचारी आग बुझाने गए थे, लेकिन इसी दौरान पता चला कि मारुति पेपर मिल में आग लग गई। माना जा रहा है कि सूखी घास में लगी आग की चिंगारी हवा में उड़कर पेपर मिल तक पहुंच गई। फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान का कहना है कि आग लगने का अभी कारण स्पष्ट नहीं है। आग पर काबू पाने के बाद इसका पता लगाया जाएगा। वहीं, मारुति पेपर मिल में पश्चिम से पूरब की तरफ तेज हवा होने के कारण चिंगारी पहुंचना माना जा रहा है। चिंगारी से मिल में भीषण आग लग गई। आग के विकराल रूप को देखकर हर कोई सहमा हुआ था। आग की ऊंची लपटों को देखकर कोई पास तक नहीं पहुंच पा रहा था। आग मिल के हाईवे की तरफ से पीछे वाले हिस्से में लगी थी। हवा का पश्चिम से पूरब की तरफ के रुख से ही आग को मिल हाउस तक जाने से रोकने में काफी मदद मिली। अगर आग दूसरी दिशा की तरफ होती तो आग मिल हाउस तक पहुंच सकती थी।
दमकल विभाग के पास पर्याप्त नहीं आग बुझाने के इंतजाम
गर्मी के मौसम में आग लगने की अक्सर घटनाएं होती रहती है, लेकिन शामली दमकल विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है। मारुति पेपर मिल में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग के संसाधनों की कमी पूूरी तरह से नजर आई।
विज्ञापन
दमकल विभाग के पास दो गाड़ी छोटी और दो बड़ी गाड़ी हैं। एक बड़ी गाड़ी ऊन में और दूसरी बड़ी गाड़ी नई मंडी में ईवीएम की सुरक्षा में स्ट्रांग रूम पर लगाई गई है। आग लगने की सूचना पर पहले दो छोटी गाड़ी पहुंची। इसके बाद बड़ी गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल की गाड़ियों का पानी देखते ही देखते खत्म हो गया। इसके बाद पानी की पूर्ति के लिए निकट में रजबहा और किसानों की ट्यूबवेल थी, लेकिन उनसे पानी खींचने के लिए साधन नहीं थे। इसके बाद मिल से ही जैसे तैसे कर पानी की व्यवस्था बनाई गई। इसके अलावा पानी की पूर्ति के लिए नगरपालिका शामली, नगर पंचायत बनत, नगर पंचायत जलालाबाद, नगर पंचायत थानाभवन से पानी के टैंकर पहुंचे।
आग की सूचना पर उद्यमी-व्यापारी, सभासद पहुंचे
मारुति पेपर मिल में आग लगने की सूचना पर उद्यमी अशोक बंसल, अशोक मित्तल, जेके जैन, आलोक जैन, वेद प्रकाश आर्य, सभासद आशुतोष पंवार, पंकज गुप्ता, राजीव गर्ग, सभासद पति निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय, पूर्व सभासद सुरेंद्र आर्य, पालिका ईओ सुरेंद्र सिंह और पालिका कर्मचारी समेत गणमान्य लोग पहुंचे और घटना की जानकारी ली।