फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children's day celebrated with cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया बाल दिवस

Sun, 14 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Children's day celebrated with cultural programs
शामली महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसतुत करती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
शामली। विद्यालयों में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी शामली में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कूदों और खाओ खेल का आयोजन किया गया। इस खेल में दीपांशु ने कक्षा चार में और स्पर्श ने कक्षा पांच में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य कक्षाओं में इसी तरह खेलों का आयोजन किया गया। कक्षा 12 की अनन्या ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में बच्चों ने उत्साह साथ प्रतिभाग किया। उप प्रधानाचार्या तुलिका गोयल, पल्लवी तोमर, रीतू जिंदल आदि मौजूद रहे। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी व चेयरमैन राजकुमार गर्ग ने मिठाई का वितरण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी दी। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में बाल दिवस पर प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर सतीश आत्रेय, घनश्याम सारस्वत, लक्ष्मी गर्ग व छवि शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।
बच्चे ही होते हैं देश का भविष्य
बीएसएम स्कूल में बाल दिवस पर चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह और प्रधानाचार्या डॉ. रीना सिंह व उप प्रधानाचार्य नीरज कौशिक ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। इसलिए उन्हें एक बेहतर इंसान बनना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रॉयल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर प्रधानाचार्या निर्मला मलिक, उप प्रधानाचार्य विक्रांत राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। शिक्षकों ने गीत प्रस्तुत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्ले व केजी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा-एक से तीन के बच्चों ने स्टेज पर रैंपवॉक, कक्षा-3 से पांच तक के बच्चों ने मास्टर सैफ प्रतियोगिता में और कक्षा-6 से 12 तक के बच्चों ने खेलों में भाग लिया।

नृत्य और गायन में दिखाई प्रतिभा
रॉक गोल्ड पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य व गायन प्रस्तुत किए। शिक्षिकाओं ने अपनी कक्षाओं में बच्चों को खेल के आयोजन कराया गया। द गोल्ड पब्लिक स्कूल कांधला में बाल दिवस पर स्कूल चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, प्रधानाचार्य अजय कुमार, कोआर्डिनेटर रंजना आदि ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed