शामली। बीएसएम स्कूल में शनिवार को अमर उजाला की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस के उपलक्ष में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ज्ञानवर्धक पुस्तकें व बाल साहित्य रखा गया। जिसमें कक्षा-6 से 8 तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। संबंधित विषयों पर मनमोहक आकर्षक पोस्टर तैयार किए।
इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को विश्व बाल पुस्तक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र है। यदि हम अच्छी है पर ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ते हैं, तो उनसे जीवन उपयोगी बातों के विषय में जानकर अपने आप को सद्गुणों से युक्त बना सकते हैं। जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना सुगमता से कर सकते हैं। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने बताया कि हर वर्ष 2 अप्रैल डेनमार्क के लेखक हंस क्रिश्चियन एंडरसन के जन्मदिन पर विश्व बाल पुस्तक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बाल साहित्य के लिए अनेक ज्ञानवर्धक पुस्तकें लिखी, जिनसे बच्चे काफी कुछ सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। बाल साहित्य में हिंदी साहित्यकारों ने भी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया है। अच्छी पुस्तकें हमें सदैव ही सही दिशा प्रदान करती है। बच्चों में पढ़ने की आदत लाभदायी होती है। उन्होंने बच्चों को ज्ञानवर्धक वह उत्तम पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए अलवर इंचार्ज शिवम छाबड़ा, कला विभाग से रीना रानी, चंचल गोयल, सुरेंद्र कुमार गोधरा व पूनम नामदेव का सहयोग रहा।