{"_id":"5852dea34f1c1b9a71649b07","slug":"child-scientist-and-respected-teacher-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिक और शिक्षक लखनऊ में सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिक और शिक्षक लखनऊ में सम्मानित
ब्यूरो\ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायोटेक नेटवर्किंग फेसीलिटी सेंटर लखनऊ में बीएसएम स्कूल की छात्रा मानवी चौधरी व शिक्षक मोहित मित्तल को नवप्रवर्तन प्रोत्साहन सम्मान समारोह 2016-17 में विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद यूपी द्वारा सम्मानित किया गया।
स्कूल प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने बताया कि भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड योजना 2015 के अंतर्गत शामली जिले के बीएसएम स्कूल की होनहार छात्रा बाल वैज्ञानिक मानवी चौधरी पश्चिम यूपी की एक मात्र विजेता रही। जिसके प्रोजेक्ट को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर व जापान में होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित किया गया था।
छात्रा ने यह प्रोजेक्ट ऑटोमैटिक ट्रैफिक कंट्रोल एवं रोड सेफ्टी को ध्यान में रखकर बनाया था। जिसके लिए उन्हें विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री मंत्री डा. हर्षवर्धन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को लखनऊ में छात्रा व शिक्षक को यूपी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निदेशक डॉ. एमकेजे सिद्दीकी व संयुक्त सचिव डा. हुमा मुस्तफा ने प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न के साथ प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। स्कूल पहुंचने पर छात्रा का स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर, मैनेजर छाया सिंह का स्वागत कर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।