फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Check availability of fertilizers

उर्वरको की उपलब्धता की जॉच की, डीएम के निर्देश पर गठित की गई टीम-

Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Check availability of fertilizers
शामली। डीएम जसजीत कौर द्वारा गठित की गई टीमों ने जिले के इफको-कृभको, कॉपरेटिव के गोदामों पर आईएफएमएस पोर्टल के आधार पर उर्वरकों की उपलब्धता की जांच की। टीम ने मौके पर उपलब्ध उर्वरक का स्टॉक व पीओएस मशीन में उपलब्ध स्टॉक समान होने के निर्देश दिए। अंतर पाए जाने पर विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को शामली तहसील क्षेत्र में एसडीएम सदर संदीप सिंह के साथ जिला कृषि अधिकारी डा. हरी शंकर सिंह ने भैंसवाल रोड स्थित इफको किसान सेवा केंद्र, सहकारी गन्ना समिति शामली व सहकारी समिति थानाभवन की पोर्टल के आधार पर उर्वरकों की उपलब्धता की जांच की। दूसरी टीम में एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी के साथ उपनिदेशक कृषि डा. शिवकुमार केसरी ने पीसीएफ बफर गोदाम जसाला व इफको किसान सेवा केंद्र कांधला की पोर्टल के आधार पर उर्वरकों की उपलब्धता की जांच की। तीसरी टीम में एसडीएम ऊन मनी अरोरा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैराना अमित कुमार ने गन्ना समिति गढ़ीपुख्ता, सहकारी समिति गढ़ीपुख्ता, तथा एग्री जंक्शन गढ़ीपुख्ता, एग्री जंक्शन मालेंडी की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed