फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chaudhary Jayant reached Sudhir Panwar's house in Bhainswal village

भैंसवाल गांव में प्रो. सुधीर पंवार के घर पहुंचे जयंत सिंह चौधरी

Wed, 29 Jun 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Jayant reached Sudhir Panwar's house in Bhainswal village
भैंसवाल गांव में सुधीर पंवार के घर पहुंचे चौधरी जयंत
विज्ञापन

शामली। रालोद सुप्रीमो व राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह युवा पंचायत में शामिल होने से पूर्व भैंसवाल गांव में सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार के आवास पर पहुंचे। उनकी मां सत्या देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके शोक प्रकट किया। करीब 30 मिनट वहां रुकने के बाद युवा पंचायत के लिए रवाना हुए।
सपा के वरिष्ठ नेता सुधीर पंवार की मां सत्याकुमारी का निधन 86 वर्ष की आयु में रविवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज अस्पताल में हो गया था। भैंसवाल गांव में अंतिम संस्कार किया गया था। चौधरी जयंत ने प्रो. सुधीर पंवार से अकेले में गुफ्तगू भी की। इस मौके पर चौधरी जयंत सिंह के साथ खादी ग्रामोद्योग के पूर्व चेयरमैन रहे डॉ. यशवीर सिंह, प्रशांत कन्नौजिया, भूपेंद्र चौधरी, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य वीर सिंह मलिक ने भी परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। इस अवसर डॉ. सतेंद्र,अमरदीप पंवार, नीटू, बाबा हरिकिशन, निखिल, योगराज सिंह, जगधोल, संजीव खुशनूद, अजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चार जुलाई को अखिलेश यादव आ सकते हैं भैंसवाल
चौधरी जयंत सिंह के मंगलवार को भैंसवाल गांव में आने के बाद सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चार जुलाई के कार्यक्रम की संभावना है। प्रो. सुधीर पंवार अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2017 में थानाभवन विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। चार जुलाई को भैंसवाल गांव में उनकी मां की तेरहवीं है। संभावना है कि इस दिन अखिलेश यादव भैंसवाल आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed