फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Charan Singh remembered

खूब याद आए किसानों के मसीहा

Sun, 24 Dec 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 24 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Charan Singh remembered
चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
शामली में किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह का जन्मदिवस जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर उनके समर्थकों ने माल्यार्पण किया। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों में कार्यक्रमों में पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्श को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
शहर में माजरा रोड स्थित रालोद के जिला कार्यालय पर शनिवार सुबह हवन हुआ। लोगों ने हवन में आहुतियां देकर शांति की कामना की। विचार गोष्ठी में रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न दिलाने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक बलबीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, अनवार चौधरी, तरसपाल मलिक, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेडा, रंधावा मलिक, रिशिराज राझड़, अनिल चौहान, डॉक्टर मुबारक अली, रजनीश कोरी, सनोज चौधरी, रविंद्र सोंटा, सरोज मलिक, जावेद अख्तर, आशुतोष पंवार, विकास धीमान आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
उधर, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर चौधरी चरणसिंह के जन्मदिवस कार्यक्रम मेें राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर किसान, गरीब और मजदूर हर वर्ग के शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह हमेशा ही किसान बनाम शहरी अर्थव्यवस्था की लड़ाई लड़ते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा श्याम सिंह और संचालन प्रदीप सिंभालका ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, महाराज सिंह लांक, बीर सिंह मलिक, संजय कालखंडे, नासिर प्रधान, राजेंद्र सिंह विदुर, आनंद त्यागी, मधु देशवाल, जबरदीन, उमेश प्रधान, संजय उपाध्याय और वतन सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं, माजरा रोड स्थित चौधरी चरणसिंह स्मृति भवन में पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान विजय मलिक, अशोक कश्यप, पवन कश्यप, नीटू कश्यप, सेठपाल, नरेश कश्यप, मंगताराम, राजेश, हरबीर सिंह, रगबीर सिंह, गुलफाम, राशिद पहलवान, नफीस राणा और राजपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसवाल रोड पर हरदेवनगर में उत्तर प्रदेश जाट महासभा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर हवन यज्ञ किया गया। चौधरी साहब के आदर्श जीवन में अपनाने पर बल दिया गया। इस दौरान पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, विक्रांत उर्फ छोटा, निर्वाल खाप के चौधरी भालेराम सिंह, महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मबीर सिंह निर्वाल, सतपाल पहलवान, आजाद चौधरी, इंद्रपाल सिंह, राजकुमार, नरेश मलिक, रविंद्र नैन, संजीव सिंभालका आदि ने विचार व्यक्त किए।
वहीं, गन्ना समिति कार्यालय परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व प्रमुख विनोद मलिक, पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह, प्रबंध समिति के वीरेंद्र सिंह, ब्रिजेश कुमार, विनोद कुमार, सतेंद्र तरार आदि ने चौधरी चरणसिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों को याद किया। बनत के पास जिला पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर हवन पूजन कर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने कहा कि चौधरी साहब ने अपना जीवन गरीब, मजदूर और किसानों के लिए समर्पित किया। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान प्रसन्न चौधरी, बनत चेयरमैन राजीव कुमार, सुखबीर सिंह, रतन सिंह, दुष्यंत कुमार, ललित कुमार, वीरपाल सिंह, अंकित और मोहित मौजूद रहे। गांव लांक स्थित आर्य समाज मंदिर में चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति की ओर से शनिवार प्रात: वैदिक यज्ञ डाक्टर कृष्णपाल आर्य ने संपन्न कराया। मुख्य यजमान राजेंद्र आर्य सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति दी। इस दौरान रतन सिंह, ब्रजपाल, रामपाल, रघुवीर, चैन सिंह, ब्रह्मसिंह मास्टर, धर्मेंद्र, महिपाल, अंकुश, वीरपाल, वेदपाल, चरण सिंह, नरेश, अर्जुन आदि मौजूद रहे। उधर, आम आदमी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस मनाया और मिठाई खिलाई। इस दौरान जिला संयोजक राजेंद्र पहलवान, संजीव शौरान, जसबीर, मोहम्मद फैजान, यशपाल, सतबीर मूंछ आदि मौजूद रहे।
गांव भैंसवाल में राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष देवराज पहलवान, जिला प्रवक्ता अनिल कुमार के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। विचार गोष्ठी में किसानों और मजदूरों के हित में चौधरी साहब द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस दौरान सुखबीर सिंह राठी, बाबा सूरजमल, नीरज सिंह, योगेंद्र सिंह तोमर, मनोज सिंह, देवेंद्र सिंह, विकास, राजबीर सिंह, योगेंद्र पंवार, हरेंद्र सिंह प्रधान, प्रविंद्र लंबरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed