फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Changing the political concerns of the mills Klsyan

बदल रहा कलस्यान चौपाल का सियासी सरोकार

Sun, 22 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 22 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Changing the political concerns of the mills Klsyan
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। कलस्यान चौपाल राजनीति का केंद्र बन गया है। अब तक जहां चौपाल पर भाजपा का झंडा फहराता था, वहीं अनिल चौहान के रालोद में शामिल होने से कलस्यान चौपाल पर रालोद का झंडा भी लहराने लगा।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा और रालोद के झंडे साथ साथ कलस्यान चौपाल पर लहराना, लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। कैराना में हिंदू गुर्जरों की कलस्यान चौपाल है।

कलस्यान खाप से जुड़े भाजपा सांसद हुकुम सिंह  1996 से भाजपा में हैं। खाप के चौधरी रामपाल सिंह भी हुकुम सिंह के  भतीजे लगते हैं। तब से कलस्यान चौपाल पर भाजपा का झंडा लहराता रहा  है। उन्हीं के परिवार के अनिल चौहान कैराना सीट से भाजपा के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन खुद को उपेक्षित महसूस होता देख अनिल चौहान ने राह बदल दी और रालोद ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन


शनिवार को रालोद ने प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें अनिल चौहान को कैराना से प्रत्याशी घोषित किया गया। इसी दौरान अनिल चौहान समर्थकों ने कलस्यान चौपाल  पर रालोद का झंडा भी लहरा दिया। शनिवार को चौपाल के मुख्य दरवाजे पर दोनों तरफ रालोद का झंडा था, तो बीच में भाजपा का। उधर, हिन्दू गुर्जरों के दो धड़ों में बंटने के बाद असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed