{"_id":"609824d28ebc3e8d3a6eebd0","slug":"challan-of-two-brothers-poles-used-in-murder-were-recovered-shamli-news-mrt5376935160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों का चालान, हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों का चालान, हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद
विज्ञापन

शामली। पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या में नामजद दो आरोपी भाइयों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। इस घटना में अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं।
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव डेरा लालसिंह पुर में शनिवार को सोनिया पत्नी विक्रम और उसकी बड़ी बहन डिंपल पत्नी ऋषिपाल निवासी ग्राम रिशपुर थाना सनौली खुर्द जनपद पानीपत, हरियाणा की लाठी डंडों से पीटकर व गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह विक्रम का अपनी पत्नी सोनिया से मनमुटाव के चलते अक्सर विवाद होता रहता था, जिस कारण वह पति के साथ न रहकर मायके में जाना चाहती थी। डिंपल अपने पति व भाई के साथ सोनिया व उसके पति के बीच मनमुटाव दूर कर समझौता कराने के लिए आई थी।
इस घटना की रिपोर्ट डिंपल के पति ऋषिपाल की तरफ से विक्रम व उसके भाई सुनील, विपिन और अंकुर उर्फ कल्लू के विरुद्ध दर्ज कराई थी। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस घटना के आरोपी दो भाइयों विक्रम और सुनील को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए गए हैं। रविवार को दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। घटना में नामजद अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।