{"_id":"63163d65f2f4a460161401eb","slug":"challan-of-accused-of-changing-atm-card-partner-absconding-shamli-news-mrt603928969","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलने के आरोपी का चालान, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलने के आरोपी का चालान, साथी फरार
विज्ञापन
- आरोपी की लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा था
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली के निकट हनुमान रोड पर एटीएम बदलकर भाग रहे युवक की लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया था।
शहर के हनुमान रोड निवासी मोहित कुमार ने बताया कि रविवार रात को उसने हनुमान टीला के निकट एटीएम से 11 हजार रुपये निकाले थे। उसी दौरान आए दो युवकों ने उसकी जेब से एटीएम कार्ड निकाल लिया। उसने शोर मचाया तो उन्होंने एटीएम कार्ड बदलकर उसे दे दिया। जब उसने एटीएम कार्ड बदलने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की और स्कूटी से भागने लगे। स्कूटी सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। शोर होने पर लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर स्कूटी समेत कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम रईस पुत्र मेहंदी निवासी लोनी और अपने साथी का नाम शादाब निवासी लोनी जिला गाजियाबाद बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से पीड़ित का एटीएम बरामद होने के साथ पर्स से अन्य बैंकों के कई एटीएम कार्ड बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी ने बताया आरोपी रईस व शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरफ्तार रईस का चालान कर दिया है।