फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chakka jam at eight places in the district today

जिले में आठ स्थानों पर आज चक्का जाम

Mon, 27 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chakka jam at eight places in the district today
शामली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को जिले में आठ स्थानों पर भाकियू समेत अन्य किसान संगठन चक्का जाम करेंगे। चक्का जाम के दौरान वैसे तो स्कूली बस और एंबुलेंस को छूट देने की बात की जा रही है, लेकिन बड़ा जाम लगने पर स्कूल बस और एंबुलेंस जाम में फंस सकते हैं। सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक चक्का जाम का एलान किया गया है। पुलिस-प्रशासन ने चक्का जाम को लेकर तैयारी कर ली हैं। सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर सोमवार को किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन जिले में छह स्थानों पर चक्का जाम करेगी। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि जिले में सात स्थानों पर भारत बंद को लेकर चक्का जाम किया जाएगा। जिसमें शामली में विजय चौक, झिंझाना गुरुद्वारा, कैराना में बाईपास, कांधला में चौधरी चरण सिंह मूर्ति, डांगरोल में बस स्टैंड, थानाभवन में दिव्या पब्लिक स्कूल, बाबरी में बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जाम के दौरान स्कूली बसों, एंबुलेंस व इमरजेंसी सेवा को छूट रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने बताया कि शहर में रेलपार गुरुद्वारे के सामने चक्का जाम करेंगे। किसान नेता राजन जावला ने बताया कि कांधला में बुढ़ाना रोड पर जाम लगाया जाएगा। वहीं भारत बंद के दौरान चक्का जाम को लेकर भाकियू, रालोद और अन्य किसान संगठनों की जगह-जगह बैठक हुई। जहां भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने दिया समर्थन
- चक्का जाम को कांग्रेस ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों और तीनों कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने चक्का जाम का समर्थन करेगी। इसके लिए रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

परीक्षा में फंस न जाएं बच्चे
इन दिनों ज्यादातर स्कूलों में गृह परीक्षा चल रही हैं। सोमवार को भी कई स्कूलों में परीक्षा है। चक्का जाम की वजह से स्कूली बच्चे जाम में फंस सकते हैं। ऐसे में स्कूल प्रशासन और अभिभावक परेशान हैं। जाम में फंसने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed