{"_id":"5cbf4b65bdec2213e54bc5b8","slug":"chaalak-ki-hatya-ki-gutti-suljhaana-aasaan-nahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए आसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए आसान नहीं
Tue, 23 Apr 2019 10:59 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत शादी समारोह से अगवा कर चालक की हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए आसान नहीं होगा। चालक की हत्या के मामले में पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। चालक की हत्या से कोहराम मच गया है।
पुलिस ने बताया कि चालक ने मृत्यु से पहले ज्यादा कुछ नहीं बताया था। चूंकि चालक की मौत हो चुकी है। इसलिए पुलिस के लिए इस केस की गुत्थी सुलझाना आसान नहीं है। लिहाजा एसओजी और पुलिस की दो टीमें इस केस में लगी हैं। एक टीम बड़ौत में हुए विवाह समारोह की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही बड़ौत से एलम तक लगे रास्ते में किसी दुकान या प्रतिष्ठान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। दूसरी टीम सर्विलांस पर वर्क कर रही है। सर्विलांस की मदद से सोमवार रात को चालक की लोकेशन चेक की जा रही है। उसके साथ आए संभावितों के मोबाइल नंबरों को भी चेक किया जा रहा है कि रात को उनकी क्या लोकेशन रही थी। चालक के कुछ दोस्त और परिजनों के मोबाइल नंबरों की भी जांच हो रही है। इस केस में पुलिस कई सवालों के जवाब तलाश रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
इन बिंदुओं पर चल रही जांच
चालक के साथ कौन कौन लोग आए थे
शादी समारोह से वो गायब कैसे हुआ ।
उसे स्कापियों में ले जाने वाले परिचित थे या अंजान।
कहीं उसके परिचित ही तो उसे नहीं ले गए
मृतक के मोबाइल की लास्ट लोकेशन रात करीब 10 बजे बागपत जनपद के बड़ौत की मिली है। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया था, इसलिए स्पष्ट है कि घटना बड़ौत की है। चूंकि घायल चालक उसके यहां खेत में मिला था और बड़ौत में केस दर्ज नहीं हुआ था। इसलिए कांधला थाने में किसान की सूचना पर केस दर्ज करा लिया है। ये केस बड़ौत रेफर कर दिया जाएगा। - अजय कुमार एसपी शामली