फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CCTV cameras will bring transparency in police work in police stations

सीसीटीवी कैमरों से थानों में पुलिस के कामकाज में आएगी पारदर्शिता

Sat, 04 Dec 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will bring transparency in police work in police stations
शामली। सरकार की कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के सभी थानों में 12 से 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीसीटीवी कैमरे लगने से थानों में पुलिस के कामकाज में पादर्शिता आएगी और सही गलत का पता चल सकेगा। जिले के थानों में अभी भी कुछ कैमरे लगे हैं, लेकिन उनका समुचित तरीके से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जनपद के थानों में मौजूदा स्थिति में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए तो हैं, लेकिन उनका सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। सीसीटीवी कैमरे फिलहाल कम संख्या में होने के कारण थाना परिसर में होने वाली गतिविधियां कैद नहीं हो पाती। थानों में सीसीटीवी कैमरे अक्सर बंद रहते हैं या देखरेख के अभाव में खराब है। कुछ ही कैमरे चालू रहते हैं। अधिकारियों का भी सीसीटीवी कैमरों को लेकर ज्यादा ध्यान नहीं है। अब सरकार की कैबिनेट में प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसके तहत हर थाने में 12 से 16 कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगाए जाने के लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से थानों में पुलिस के कामकाज में पारदर्शिता आएगी और थाने पर आने वाले फरियादी और पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सकेगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पुलिस के कामकाज की समीक्षा भी होगी और जरूरत पड़ने पर सही गलत का भी पता चल सकेगा। कुल मिलाकर सीसीटीवी कैमरे से पुलिस के कामकाज व कार्यशैली की निगरानी हो सकेगी। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने संबंधी शासनादेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। थानों में कितने और कहां पर किस लोकेशन से कैमरे लगाए जाने हैं, यह शासनादेश मिलने पर ही पता चल सकेगा। शासन के जो भी दिशा निर्देश होंगे, उसके अनुसार कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed