{"_id":"62b606587993cb1e8861f1ec","slug":"cash-mobile-robbery-accused-arrested-shamli-news-mrt5941485181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी, मोबाइल लूटने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी, मोबाइल लूटने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटा गया मोबाइल, नकदी, तमंचा व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने करीब 12 दिन पहले युवक से नकदी व मोबाइल लूटने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, 660 रुपये, तमंचा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। इस घटना में शामिल अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं।
सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती 12 जून को गांव खेड़ीकरमू निवासी अर्जुन सिंह ने बताया था कि गांव खेड़ीकरमू नहर पटरी पर गांव के शिवम व उसके दो साथियों ने उसे धमकाकर मोबाइल फोन व 4500 रुपये लूट लिए। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिवम उर्फ माठी निवासी गांव खेड़ीकरमू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, 660 रुपये, तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की हैं। आरोपी के दो साथी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरनी अंडरपास के निकट रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर ग्रामीण की मौत हो गई।
ट्रेन शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे दिल्ली से शामली होते हुए सहारनपुर जा रही थी। गोहरनी अंडरपास के निकट पहुंची तो एक ग्रामीण उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस जानकारी पाकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान नेम सिंह निवासी गांव गोहरनी के रूप में हुई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिस पर शव उनके सुपुर्द कर दिया। संवाद