{"_id":"581e2ba94f1c1bad3143931b","slug":"car-driver-killed-in-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। बिडौली-चौसाना मार्ग के जिजौला गाव के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालात नाजुक बताई गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
कैंथलपुर खोडसमा गांव का बलदेव पुत्र दलीप सिंह बाइक पर चौसाना गया था। बलदेव घर के लिए लौट रहा था तो शामली बस स्टैंड पर महिला चरणजीत सिंह पत्नी मेजर सिंह निवासी चौसाना को लिफ्ट मांगने पर बाइक पर बैठा लिया।
बलदेव सिंह जिजौला गांव के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बलदेव सिंह और महिला चरणजीत को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ गंभीर घायल बलदेव और महिला चरणजीत को उपचार के लिए करनाल के निजी चिकित्सालय में ले जाने लगे तो रास्ते में बलदेव की मौत हो गई।