{"_id":"618ebbdf153e1a5030278fc6","slug":"cane-payment-dues-sought-from-sugar-mills-shamli-news-mrt564586740","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों से मांगा बकाया गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों से मांगा बकाया गन्ना भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हसनपुर गांव में शुक्रवार को किसानों ने बैठक कर जिले की चीनी मिलों से पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान मांगा।
बाबा महिपाल सिंह के आवास पर बाबा रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि जिले में चीनी मिल चालू हो चुकी है। पिछले पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। भाजपा ने 14 दिन में गन्ने का भुगतान करने की घोषणा की थी, लेकिन सीजन चले जाने के बाद भी गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है। मिल चालू होने पर किसान का पैसा और बढ़ता जा रहा है। बैठक में सोमवार 15 नवंबर को बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर गन्ना किसानों की पंचायत का निर्णय लिया गया। जिसमें पिछला गन्ना भुगतान लेकर डीएम से बात की जाएगी।
महिपाल सिंह मलिक ने कहा कि फसल बुवाई का समय है। किसान की जेब खाली है, ऐसे में गेहूं व सरसों की बुवाई कैसे करें। श्रीपाल प्रधान सुन्ना ने कहा कि डीएपी और खाद किसान को नहीं मिल रहा है। ऐसे में कैसे किसान की आय दोगुनी होगी। संचालन मांगेराम मलिक ने किया।
बैठक में मास्टर नैन सिंह वीरपाल सिंह, राजपाल सिंह बुटराड़ी, देवेंद्र सिंह, किरण पाल सिंह सल्फा, सत्येंद्र ठेकेदार, राजवीर सिंह, मास्टर इंद्रपाल सिंह आचार्य, मास्टर ब्रह्मदेव सिंह, जसवीर दरोगा हसनपुर, इकबाल मास्टर, बादशाहपुर, वेदपाल सिंह बादशाहपुर, राजपाल सिंह हसनपुर मौजूद रहे।