फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Can't tolerate playing with brotherhood: ASP

किसी ने भाईचारे से खिलवाड़ किया तो कड़ी कार्रवाई: एएसपी

Thu, 30 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Can't tolerate playing with brotherhood: ASP
कैराना में एएसपी ने पुलिस व पीएसी के साथ निकाला फ्लैग मार्च-उदयपुर की घटना को लेकर पुलिस अर्लट, एक कंपनी पीएसी कैराना पहुंची
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। राजस्थान के उदयपुर में जघन्य हत्या, अग्निपथ योजना और आगामी जुमे की नमाज को लेकर शांति व्यवस्था बरकरार रखने हेतु पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
एएसपी ओपी सिंह ने बुधवार को नगर के चौक बाजार में पुलिस एवं पीएसी के जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने पुलिस को अलर्ट रहने तथा तमाम गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद एएसपी ने पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ चौक बाजार, जोड़वा कुआं बाजार, सराफा बाजार, निर्मल चौराहा, पुराना बाजार, जामा मस्जिद, इमाम गेट, ईदगाह रोड, खुरगान रोड, बिसातियान, मेढ़की दरवाजा आदि में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान एनाउंसमेंट कर लोगों से शांति व्यवस्था एवं भाईचारा कायम रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि क्षेत्र आपसी भाईचारा कायम रहे। कोई अराजक तत्व या तुच्छ राजनीति के कारण विद्वेष की भावना न फैलाने पाए। उन्होंने कहा कि यहां भाईचारा हमेशा कायम रहेगा। यदि किसी खुराफाती तत्व द्वारा भाईचारे से खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि किसी भी तरीके की कोई सूचना मिल रही है तो नजदीकी पुलिस स्टेशन या अधिकारियों को सूचित करें। इसके अतिरिक्त पुलिस सर्विलांस व अन्य माध्यमों से खुराफाती तत्व पर निरंतर कड़ी नजर रखे हुए हैं। यदि कोई अमन-चैन को बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पैदल मार्च के दौरान सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान, किला गेट चौकी प्रभारी पवन सैनी, इमाम गेट चौकी प्रभारी राहुल कादयान, एसआई गोविंद शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed