{"_id":"5e8772a28ebc3e6fed131dec","slug":"came-from-hyderabad-check-my-corona-shamli-news-mrt4763411186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर साहब, हैदराबाद से आया हूं मेरी कोरोना की जांच कर लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर साहब, हैदराबाद से आया हूं मेरी कोरोना की जांच कर लो
विज्ञापन
हैदराबाद से आया हूं, मेरी कोरोना की जांच कर लो
कैराना। एक तरफ जहां बाहर से आने वाले लोगों की तलाश में पुलिस-प्रशासन जुटा हुआ है, वहीं कुछ युवा जागरूकता का परिचय भी दे रहे हैं। शुक्रवार को कैराना सीएचसी पर ऐसे ही 33 युवाओं ने अपनी जांच कराई, जो दूसरे राज्यों से आए हैं।
शुक्रवार को महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कनार्टक, दिल्ली आदि प्रदेशों से लौटे युवकों ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर कोरोना की जांच कराने की मांग की। डाक्टर विकास ने टीम के साथ उनकी जांच की। मोहल्ला अंसारियान निवासी 28 वर्षीय युवक ने कहा वह हैदराबाद में कपड़ा बेचता है। एक दिन पहले ही कैराना आया। उसकी कोरोना की जांच कर लो ताकि उसके परिवार या मोहल्ले वालों को कोई परेशानी न हो।
मोहल्ला लालकुआं निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति ने डाक्टर से कहा कि वो मुंबई से दो दिन पहले आया था। दरबार खुर्द निवासी 28 वर्षीय युवक ने डाक्टर से कहा कि वह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर से लौटा है। आर्यपुरी निवासी 17 वर्षीय युवक ने बताया कि पानीपत फैक्टरी में काम करता है। चिकित्साधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि करीब 33 लोग स्वयं अस्पताल में आए। जांच में सभी ठीक मिले है। उन्हें घरों में क्वारंटीन में रहने को कहा है।