फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Call to take inspiration from the life of Pandit Madan Mohan Malviya

पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

Sun, 26 Dec 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Call to take inspiration from the life of Pandit Madan Mohan Malviya
शामली। पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर शनिवार को ठाकुरद्वारा मंदिर में हवन व गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने मालवीय जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्राहमण समाज के प्रधानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्री ब्राह्मण एकता महासभा के अध्यक्ष पंडित प्रेम किशोर कोठारी के सानिध्य में हवन आयोजित किया गया। हवन के बाद में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके माल्यार्पण किया। महासभा के संरक्षक विश्वनाथ शास्त्री, विनोद अत्री, उपाध्यक्ष अशोक कुमार वशिष्ठ, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कुमुद शर्मा, शिवकुमार शर्मा, श्रीपाल शर्मा, कैलाशचंद शर्मा, सोमदत्त शर्मा, डॉ. अनुराग शर्मा, विजय कौशिक, रमेशचंद विश्वकर्मा, सुखवीर सिंह, उमेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, रामभरोसा शर्मा, पुनीत द्विवेदी, पुरुषोत्तम कौशिक, सुरेश चंद शर्मा आदि ने मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्राह्मण समाज के ग्राम प्रधान सियाराम शर्मा सिक्का, अरविंद शर्मा जलालपुर, सुरेंद्र शर्मा भंदौडा, अखिलेश शर्मा ऐरटी, रमेश चंद शर्मा रामडा, शिवदत्त शर्मा सांपला, नगर पालिका परिषद के सदस्य सुरेश चंद शर्मा को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रिया शर्मा, खुशी शर्मा, ऋषि शर्मा, राघव भारद्वाज आदि छोटे बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर जयप्रकाश रंगाना, श्रीनिवास शर्मा, रामनिवास शर्मा, अजय शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, उपेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, सतेंद्र शर्मा, पारस भारद्वाज, अरुण शर्मा, महिला प्रकोष्ठ से उपासना कोठारी, ऊषा वशिष्ठ, मंजू शर्मा, रमा शर्मा, क्षमा शर्मा, पुष्पा शर्मा, पूनम शर्मा, कुसमलता, रेणु शर्मा, सुषमा, नीलिमा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमदों को वितरित किए कंबल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मां श्री शाकंभरी सेवा ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में महान शिक्षाविद् पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती विश्वकर्मा नगर में मनाई गई। महामना जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया गया। इस मौके पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव सुशील कुमार गौतम, पंडित वेद प्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, मनोज शर्मा, अरविंद शर्मा, सुशील शर्मा, योगेश भारद्वाज, प्रवीण पांचाल, संजय शर्मा, मनीष शर्मा, निंकुज वशिष्ठ, नमामि वशिष्ठ, बाबू खान, अशोक जैन एवं काव्या जैन, रविंद्र आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed