{"_id":"57d9a49b4f1c1bb53dd48d85","slug":"by-the-time-the-students-made-pit-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन से हुए गड्ढे छात्रों का काल बने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन से हुए गड्ढे छात्रों का काल बने
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। यमुना नदी के पुल के पास जेसीबी मशीन से अवैध खनन कर बनाए गए गड्ढे छात्रों का काल बन गए। प्रतिबंध के बाद भी हरियाणा की ओर से लगातार अवैध खनन किया जाता रहा, जिससे यमुना में गहरे गड्ढे बन गए।
मंगलवार शाम पानीपत से लौटते समय रेमटेक कॉलेज के आठ छात्र हरियाणा की ओर से यमुना पुल के पास नहाने पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद एक वृद्ध मछुवारे ने छात्रों को पुल के पिलर के पास नहाने से रोका था। मछुवारे ने छात्रों को धमकाते हुए कहा था कि पुल के पिलर के पास गहरे गड्ढे हैं। लेकिन छात्रों ने वृद्ध की बात को अनसुना कर दिया और पानी में कूद पडे़।
बता दें कि एक साल पूर्व इसी स्थान पर यमुना की मैली सफाई के नाम पर जेसीबी मशीनों से जमकर अवैध खनन हुआ था। जेसीबी मशीनों ने रेत खनन के लिए 15-15 फीट गहरे गड्ढे बना दिए थे। बाद में हरियाणा पुलिस ने रेत खनन पर कार्रवाई करते हुए पानीपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। यमुना पुल के पिलर के पास पानी के कटाव के कारण बने गहरे गड्ढे और अवैध रेत खनन दो छात्रों की मौत का कारण बन गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वो यमुना पुल के पिलर के पास नहीं जाने के लिए चेतावनी का बोर्ड लगवाएंगे, क्योंकि पिलर के पास पानी के बहाव के कारण भी गड्ढे बन जाते हैं।