फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   By now the heat was scorching

अभी से झुलसाने लगी तपिश

Mon, 18 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 18 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
By now the heat was scorching
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों सेे जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। रविवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे से लोग हाल बेहाल रहे और बाजारों में दोपहर के समय रौनक गायब रही। अप्रैल के माह जैसा बढ़ता जा रहा है, गर्मी के तेवर ओर भी कड़े हो जा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जहां गर्मी ने अपने सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे, वहीं, रविवार सुबह आकाश में हल्के से बादल छाए रहे। बाद में गर्म हवाओं के साथ  सूरज ने आंखें तरेरी, तो गर्मी बढ़ना शुरू हो गई। दोपहर में लू चलने से बाजारों से रौनक गायब हो गई। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि लू और खेतों में गेहूं की फसल कटने और थ्रेसिंग होनेे से व्यापार प्रभावित हुआ है। वहीं, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मृदा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि 21 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आएगा। आकाश में बादल, तेज हवाएं, बूंदाबांदी की संभावना है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 40 - 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed