फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brothers and sisters to the longevity of Tilak wished Tue

भाइयों को तिलक कर बहनों ने की लंबी उम्र की मंगल कामना

Tue, 01 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 01 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Brothers and sisters to the longevity of Tilak wished Tue
bhai dooj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भैयादूज का त्योहार जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के लिए व्रत रखा और तिलक करके लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए।
विज्ञापन


भैयादूज पर बहनों के जाने के लिए सुबह से भाइयों की भीड़ उमड़ पड़ी। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और गोले देकर तिलक किया। भैयादूज पर खील, बतासे, मिठाइयों की खूब खरीदारी हुई। बाजारों को सजाया गया।
विज्ञापन


शहर के दिल्ली रोड, बुढ़ाना रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, धीमानपुरा, कबाड़ी बाजार,    गांधी चौक बड़ा बाजार,नेहरूरोड पर मिठाई,खील बतासे की दुकानो पर मिठाईयो की दुकानों पर भारी भीड़ रही। कई मिठाई विक्रेता ने बताया कि भैयादूज पर रसगुल्ले, आम मिठाई, बर्फी पेठे की मिठाई, खील बतासों     की जबरदस्त ब्रिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के जवानों ने खुलवाया जाम 

शामली। भैय्या दूज के मौके पर बुढ़ाना रोड पर सेना के वाहन और एंबुलेंस भी फंस गई। जाम को देखकर सेना के जवानों ने अजंता चौक पर उतर कर जाम
खुलवाने में लग गए। जाम में मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस फंसी रही।

जाम खुलवाने के लिए शहर में पुलिस और ट्रैफिक के जवान नदारद रहे। सहारनपुर से दिल्ली जाने और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेनों के कारण फाटक बंद करना पड़ा। जिससे क्रासिंग के दोनों तरफ जाम लग गया। नागरिकों ने जाम से निजात दिलाने के लिए बुढ़ाना रोड पर ओवर ब्रिज व मेरठ करनाल मार्ग का बाईपास स्वीकृत कराने की मांग डीएम से की है।  

गली-मोहल्ले की सड़कों पर भी मुुसाफिर फंसे
शामली। भैया दूज पर शहर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। शॉर्टकट गली-मोहल्ले एवं नाले रजवाहों की पटरी पर भी जाम लगा रहा। मेरठ करनाल मार्ग पर आर के पीजी कालेज से लेकर ग्राम सिंभालका तक भारी-हल्के वाहन जाम में परेशान रहे।


पानीपत- खटीमा मार्ग पर कैराना रोड यमुना नहर पुल से लेकर विजय चौक, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, वीवी इंटर कालेज, हनुमान रोड, सुभाष चौक विजय चौक,    धीमानपुरा, गुरुद्वारा फाटक पर    जाम ही जाम रहा। जाम लगने से शहर की टीचर्स कालोनी, काका नगर, गगन विहार, पटेल नगर, कांबोज गली, नाले की पटरी,    शहर के कुड़ाना मोड़ से लेकर   मेरठ  रोड पर निकलने वाले   रजवाहे की पटरी छोटे-बडे़ वाहन जाम में रेंगते नजर आए। शामली रोडवेज बस अड्डे के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया    कि  भैयादूज पर कांधला- थानाभवन में जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed