फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brother is playing the character of brother even on the stage of Ramlila

रामलीला के मंच पर भी भाई ही निभा रहे भाई का पात्र

Wed, 28 Sep 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Brother is playing the character of brother even on the stage of Ramlila
शामली में हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते मथुरा के कलाकार। - फोटो : SHAMLI
रामलीला के मंच पर भी भाई ही निभा रहे भाई का पात्र
विज्ञापन

शामली। 53 साल में पहली बार जिले में स्थानीय कलाकारों के स्थान पर हनुमान टीला की रामलीला में मथुरा के कलाकार अभिनय कर रहे हैं। पहले हनुमान टीला की रामलीला में अभिनय के लिए स्थानीय कलाकारों में होड़ रहती थी, लेकिन कोरोना काल के बाद इस साल शुरू हुई रामलीला में स्थानीय कलाकारों की कमी के चलते बाहर सेकलाकारों को बुलाया गया। अहम बात ये है कि राम लक्ष्मण और भरत शत्रुघभन का अभिनय करने वाले कलाकार सगे भाई हैं।
रामलीला मंडल के अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में 26 कलाकारों की टीम इस बार हनुमान टीला में मंचन कर रही है। दर्शकों में मथुरा के कलाकारों का मंचन देखने का क्रेज बढ़ा है। श्रीराम-लक्ष्मण का अभिनय दो सगे भाई राहुल चतुर्वेदी और राघव चतुर्वेदी कर रहे हैं। वहीं भरत और शत्रुघ्न का अभिनय दो सगे भाई चंद्रमोहन चतुर्वेदी और कन्हैया चतुर्वेदी अभिनय कर रहे हैं। हनुमान का अभिनय कर रहे वीरेंद्र चतुर्वेदी अयोध्या के रामजन्म भूमि आंदोलन में जेल भी जा चुके हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्म भूमि मथुरा के कलाकार श्रीराम और कृष्ण लीला मंचन करने के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। श्री अनंत भक्ति प्रकाश रामलीला मंडल के कलाकार जयपुर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, सूरजकुंड, एटा, अलीगढ़, लक्सर, पटना, बेगुसराय तक मंचन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी का कहना है कि पिछले 53 सालों में स्थानीय कलाकारों में रामलीला में अभिनय के प्रति रुचि कम हुई है। कुछ पुराने कलाकार कोरोना काल में दिवगंत हो चुके हैं या फिर बूढ़े हो चुके हैं। स्थानीय कलाकारों की कमी को देखते हुए मथुरा के कलाकारों को बुलाया गया।
रामलीला सांस्कृतिक धरोहर, पहचान बरकार रखने को कर रहे अभिनय
राम का अभिनय करने वाले राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि रामलीला सांस्कृतिक धरोहर है। सांस्कृतिक धरोहर की पहचान बरकार रखने के लिए वह अभिनय कर रहे हैं। बताया कि उनके मामा रविकांत चतुर्वेदी भी रामलीला के कलाकार हैं।

राम से लेकर रावण के अभिनय किया मंचन
रावण का अभिनय करने वाले कलाकार अखिलेश चतुर्वेदी मथुरा में संस्कृत से शास्त्री की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर यमुना आरती घाट निवासी हैं। वर्ष 1995 में श्रीराम का अभिनय करते हुए अपना मथुरा श्री अनंत भक्ति प्रकाश श्रीरामलीला मंडल का गठन कर लिया। मौजूदा दौर में वह रावण का अभिनय कर रहे हैं।

शामली में हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते मथुरा के कलाकार।

शामली में हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते मथुरा के कलाकार।- फोटो : SHAMLI

शामली में हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते मथुरा के कलाकार।

शामली में हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते मथुरा के कलाकार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed