{"_id":"577fed894f1c1be6567fb782","slug":"broken-at-power-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर में तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिजलीघर में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के चूनसा बिजलीघर पर पहुंचे ग्रामीणों ने जबरदस्ती शट डाउन लेना चाहा। सब स्टेशन आफिसर (एसएसओ) ने विरोध किया तो उसे पीटकर घायल कर दिया। बिजलीघर में तोड़फोड़ कर रजिस्टर फाड़ दिए। पीड़ित एसएसओ ने आरोपियों के खिलाफ बाबरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक गांव में किसी तकनीकी फाल्ट को ठीक कराने के लिए एक युवक बृहस्पतिवार दोपहर बिजलीघर पर आया। उसने एसएसओ कैलाश चंद से शट डाउन दिलाने की मांग की। इस पर एसएसओ ने कहा कि पहले इसके लिए प्रार्थना पत्र लेकर आओ, तब शट डाउन दिया जा सकेगा।
आरोप है कि इतनी बात पर ही युवक भड़क गया और कुछ देर बाद ही उसने गांव से कुछ लोगाें को बुला लिया। आरोप है कि इन लोगाें ने एसएसओ के साथ मारपीट की और बिजलीघर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। एसएसओ ने कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। इसकी जानकारी एसएसओ ने अवर अभियंता शक्ति सिंह तथा आला अफसरों को दी।
विज्ञापन
इस मामले में बाबरी थानाध्यक्ष ने बताया कि कैलाश चंद की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर गांव चूनसा निवासी प्रवीण, संजीव और बिजेंद्र के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।