फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bricks and stones rained on the lady's house

महिला के घर पर बरसाए ईंट-पत्थर

Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bricks and stones rained on the lady's house
महिला के घर पर बरसाए ईंट-पत्थर
विज्ञापन

कांधला। क्षेत्र के गांव खंद्रावली में घर के बाहर लगे पूर्व प्रधान के पोस्टर पर गांव के ही शरारती युवकों द्वारा गोबर फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि युवकों ने महिला के घर पर ईट-पत्थर भी बरसाए।

बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी महिला माया ने थाने पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके घर के बाहर पूर्व प्रधान सोमपाल का पोस्टर लगा हुआ है। महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने पूर्व प्रधान के पोस्टर पर गोबर फेंका और उसके घर पर भी ईट-पत्थर बरसाए हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि लगातार उसके परिवार को गांव के ही कुछ शरारती युवक परेशान कर रहे हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि बीते 19 दिसंबर को हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के पोस्टरों पर गांव के कुछ युवक अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। जबकि पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके परिवार का हत्याकांड से कोई भी लेना देना नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed