फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brick kiln workers protest in collectorate

ईंट भट्ठा मजदूरों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 27 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln workers protest in collectorate
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ईंट भट्ठा मजदूर। - फोटो : SHAMLI
शामली। ईंट भट्ठा मजदूरों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर गांव भारसी स्थित भट्ठा मालिकों पर कच्ची ईंट पथाई के रेट कम दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ईट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कांधला क्षेत्र के गांव भारसी स्थित भट्ठों पर मजदूरों को कच्ची रेट पथाई रेट कम दिया जा रहा है, जबकि उच्च न्यायालय के आदेश पर शासन ने 2021 के लिए पथाई दर 576 प्रति हजार की घोषणा की थी। जिसमें शामली ईंट भट्ठा मालिकों को शासन ने घोषित पथाई रेट दिए जाने के भी निर्देश दिए थे। सहायक श्रम आयुक्त ने इस वर्ष ईंट पथाई रेट 605 लागू किया है, लेकिन भट्ठा मालिकों ने इस रेट से हिसाब करने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने मजदूरों को शासन द्वारा घोषित मजदूरी दिलवाने की मांग की है। इस अवसर पर बाबूराम कामरेड, प्रदीप, कुड़ाना, भीम, कल्लू, देवेंद्र कुमार, शौकीन, रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed