{"_id":"5cc34881bdec226dae66b9cf","slug":"boondabaandi-ke-baad-mausam-ne-dikhaaye-tevar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी के बाद मौसम ने दिखाए तेवर, पारा पहुंचा 40 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी के बाद मौसम ने दिखाए तेवर, पारा पहुंचा 40 डिग्री
Fri, 26 Apr 2019 11:36 PM IST
NAVEEN GUPTA
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को हुई बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को गर्मी ने भी अपने तेवर दिखा दिए। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो अप्रैल में सबसे गर्म दिन के रूप में आंका गया। तन झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार और रविवार को और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है।
बृहस्पतिवार की शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव हुआ था और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। मगर, शुक्रवार को यह राहत काफूर हो गई। दिन निकलते ही सूर्य देव ने आग बरसानी शुरू कर दी। दोपहर होते होते अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में ही दुबकने को मजबूर कर दिया। जरूर काम से घर से बाहर निकलने वाले छाता लेकर और सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटे कर ही निकले। भीषण गर्मी के कारण शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, कबाड़ी बाजार, नगरपालिका रोड, नेहरू रोड, धीमानपुरा, माजरा रोड सूने दिखाई दिए। दिन भर की इस चिलचिलाती धूप से शाम पांच बजे के बाद ही लोगों को थोड़ी रात मिली। मौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी से अगले दो दिन भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को अचानक हुए मौसम में बदलाव के बाद आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।