फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   boondabaandi ke baad mausam ne dikhaaye tevar

बूंदाबांदी के बाद मौसम ने दिखाए तेवर, पारा पहुंचा 40 डिग्री

Fri, 26 Apr 2019 11:36 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 26 Apr 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
boondabaandi ke baad mausam ne dikhaaye tevar
file photo - फोटो : amarujala
बृहस्पतिवार को हुई बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को गर्मी ने भी अपने तेवर दिखा दिए। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो अप्रैल में सबसे गर्म दिन के रूप में आंका गया। तन झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार और रविवार को और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव हुआ था और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। मगर, शुक्रवार को यह राहत काफूर हो गई। दिन निकलते ही सूर्य देव ने आग बरसानी शुरू कर दी। दोपहर होते होते अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में ही दुबकने को मजबूर कर दिया। जरूर काम से घर से बाहर निकलने वाले छाता लेकर और सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटे कर ही निकले। भीषण गर्मी के कारण शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, कबाड़ी बाजार, नगरपालिका रोड, नेहरू रोड, धीमानपुरा, माजरा रोड सूने दिखाई दिए। दिन भर की इस चिलचिलाती धूप से शाम पांच बजे के बाद ही लोगों को थोड़ी रात मिली। मौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी से अगले दो दिन भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। सरदार बल्लभ भाई  पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को अचानक हुए मौसम में बदलाव के बाद आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed