शिविर में छात्र-छात्राओं की ब्लड ग्रुप की हुई जांच
शामली। राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज शामली में सोमवार को ब्लड ग्रुप जांच शिविर आयोजित किया गया। कालेज प्राचार्य अरविंद कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में कालेज के छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर ब्लड ग्रुप की जांच कराई। शिविर के आयोजक ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर कुशांक चौहान और दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा रहे। इस अवसर पर राशिद, नूतन पांडेय, दीपक चौहान, अब्दुल वाजिद, अमरजीत, दुर्गेश आदि का सहयोग रहा। शिविर का संचालन शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के प्रवक्ता प्रवीण अहमद रहे। इस अवसर पर डॉ. सीपी पटेल, डॉ. सौरभ पांडेय, डॉ. रोहित राणा, डॉ. एमआर सैनी, डॉ. गीता रानी, संजय, देशपाल, चंदकी राम, विजय मलिक, आशू, शमशाद, विनय शर्मा, आशु जिंदल, वेदांश, कोमल, सुरभि आदि का सहयोग रहा।