फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU workers surrounded the collectorate

माटी कला से जुड़े कामगारों के पट्टों से अवैध कब्जे तत्काल हटवाएं

Wed, 03 Aug 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
BKU workers surrounded the collectorate
शामली में कलक्ट्रेट सभागार में माटी कला से जुड़े कामगारों के पट्टों की समीक्षा करते माटी कला बोर - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान माटी कला से जुड़े कामगारों को आवंटित पट्टों से अवैध कब्जे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि माटी कला टूल किट्स वितरण में 30 का लक्ष्य है। उनका चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत चार इकाइयों को लोन दिलाया जाना है। जिसके सापेक्ष दो इकाइयों का लोन स्वीकृत हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को माटी कला समिति का गठन करने के निर्देश दिए। कामगारों की मिट्टी से संबंधित पट्टों की समस्याओं देखते हुए अधिकारियों को कहा कि पट्टों की संख्या को लक्ष्य तक ही सीमित न रखें। एसडीएम मांग के अनुसार अधिक से अधिक पट्टे आवंटित करें। मिट्टी खुदाई के लिए आवंटित पट्टों से शत-प्रतिशत अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन से मिट्टी के कामगारों को विपणन के लिए नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिस पर वे उत्पादों की बिक्री व प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के माध्यम से भी बच्चों को बताया जाए कि मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि माटी कला से जुड़े लोग परंपरागत तरीकों में बदलाव करके आगे बढे़ं। वर्तमान में समाज की मांग के अनुसार सुंदर और अच्छे बर्तनों का निर्माण करें। अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया जाए और ऑनलाइन बिक्री की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी के बर्तनों के फायदे बताते हुए कहा कि ये न केवल प्लास्टिक का विकल्प हैं बल्कि बीमारियों से भी मुक्ति का साधन बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि माटी कला बोर्ड का उद्देश्य आपके आर्थिक और सामाजिक स्तर को बढ़ाना है। वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के शौचालय, आवास, आयुष्मान कार्ड, कोविड टीकाकरण आदि जन कल्याणकारी योजनाओं में लाभ दे रही है। बैठक के अंत में उन्होंने कामगारों से कहा जिनके पास पट्टा नहीं है या उस पर अवैध कब्जा है। इन समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने पीएमईजीपी योजना के लाभार्थी राहुल कुमार लिलौन को रेडीमेड वस्त्र निर्माण व जनाब अली खंद्रावली को काष्ठ कला के लिए 10-10 लाख का चेक वितरण किया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक तहसील से जुड़े माटी कला के दो-दो कामगारों को पट्टा आवंटन के प्रमाण पत्र वितरित किए। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष सिंह, एसडीएम शामली विशु राजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed