{"_id":"5783de664f1c1b027d13da01","slug":"bku-ready-to-take-arear-sugarcane-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान के लिए भाकियू ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान के लिए भाकियू ने कसी कमर
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका में प्रेसवार्ता करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अगस्त माह से बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि कांवड़ मेला समापन के बाद जिले वार पंचायतें होंगी तथा मिल मालिकों पर शिकंजा कसने का कार्य किया जाएगा।
सोमवार को शामली नगरपालिका परिषद सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान राकेश टिकैत ने बताया कि चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। किसानों को पैसा नहीं दिया जा रहा, जिस कारण किसानों की हालत खराब हो रही है। वहीं चीनी मिल मालिक किसानों के पैसे को दूसरे उद्योगों में लगाकर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। भाकियू ने तय किया है कि चीनी मिल मालिकों के उन्हीं उद्योगों को निशाना बनाकर तालाबंदी करेंगे।
राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की खराब नीतियों के कारण ही किसान का यह हाल बना हुआ है। सरकारी विभागों में लूट खसोट मची है। हर पटल पर भ्रष्टाचार और घूसखोरी हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान को बड़े आंदोलन की जरूरत है, जिसके चलते अगस्त माह से भाकियू आंदोलन शुरू करेगी। इस बारे में भाकियू के सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिया है। ताकि वह अपनी टीमों के साथ मिलकर क्षेत्र में पंचायतें करके आंदोलन की रूपरेखा तैयार करें।
नौ अगस्त को उत्तराखंड बंद किया जाएगा। उत्तराखंड के लोगों को हिल एलाउंस दिलाने, क्षेत्रीय आधार पर आरक्षण दिलाने, हिमाचल की तर्ज पर टूरिज्म नीति बनाने और ट्रांसपोर्ट सब्सिडी दिलाने की मांग की जाएगी।
इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष जावेद तोमर, गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह, प्रदीप उर्फ पप्पू कुड़ाना, बिजेंद्र सिंह, श्याम सिंह बहावड़ी, डायरेक्टर पुष्पेंद्र निर्वाल, महेंद्र सिंह, नरेश प्रधान आदि मौजूद रहे।