{"_id":"61abb1bcef825f501826a8bb","slug":"bku-leaders-supported-the-movement-of-contract-workers-shamli-news-mrt567614860","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेताओं ने दिया एनएचएम संविदाकर्मियों के आंदोलन को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेताओं ने दिया एनएचएम संविदाकर्मियों के आंदोलन को समर्थन
विज्ञापन
शामली सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू नेताओं ने दिया संविदा कर्मियों के आंदोलन को समर्थन
शामली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले में चौथे दिन भी संविदाकर्मी हड़ताल पर रहे। सीएमओ कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों ने धरना दिया। भाकियू नेताओं ने धरने पर पहुंचकर एनएचएम संविदाकर्मियों की मांगों को समर्थन दिया। डीएम जसजीत कौर ने फोन पर संविदाकर्मी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष से बात कर हड़ताल खत्म करने को कहा, लेकिन संविदाकर्मी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े रहे।
एनएचएम संविदा कर्मचारी सात सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को चौथे दिन भी संविदा कर्मी हड़ताल पर रहे। उन्होंने सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संविदाकर्मी विनियमितीकरण, समायोजन व असृजित पदों का विभाग में सृजन करने, वेतन पॉलिसी तय करने व वेतन विसंगति दूर करने, सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण आदि मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं।
हड़ताल की वजह से कोरोनारोधी टीकाकरण और टीबी की जांच प्रभावित हो रही है। शनिवार को भाकियू के नेता कुलदीप पंवार, रविंद्र राणा और अब्बास आदि धरने पर पहुंचे और संविदाकर्मियों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनकी मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन में सहयोग का आश्वासन दिया। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार हांडा ने बताया कि दोपहर बाद करीब तीन बजे डीएम जसजीत कौर से फोन पर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संगीत शर्मा से वार्ता कराई गई। डीएम ने उनसे हड़ताल खत्म करने को कहा, लेकिन उन्होंने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हड़ताल शुरू करना बताते हुए उनसे वार्ता के बाद ही निर्णय लेने की बात कही।
विज्ञापन
कर्मचारी संघ के प्रवक्ता शबी आजम ने बताया कि एनएचएम संविदाकर्मियों की चौथे दिन हड़ताल व धरना जारी रहा। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रांतीय संगठन से किसी सक्षम अधिकारी द्वारा वार्ता नहीं हुई है। कर्मचारी संघ की जिला प्रशासन से अपील है कि राज्य स्तर पर संघ की सक्षम अधिकारी से वार्ता कराई जाए,जिससे कर्मचारी अपना कार्य शुरू कर जनमानस को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिला सके। इस अवसर पर बबली यादव, सुदेश, प्राची, आंकाक्षा, मानसी, सरिता, शालू, डॉ. रीतू, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. शेखर अनिल, गीता , संयोगिता, पिंकी, राखी, प्रीति, और रीना आदि मौजूद रहे।