फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP is working with political malice

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी

Wed, 27 Jul 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP is working with political malice
शामली के मोहल्ला बड़ी आल स्थित कार्यालय में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को सत्याग्रह पर बैठे। ईडी की कार्रवाई का विरोध जताते हुए इसके खिलाफ संघर्ष करने का एलान किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया गांधी को तबीयत खराब होने के बावजूद परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। जब भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी जनता की आवाज उठाते हैं, तभी भाजपा सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास करती है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को इसलिए बनाया गया है ताकि राजनीति लोगों को जोड़ने और उनके कल्याण करने के लिए कार्य कर सके। वहीं, भाजपा सरकार विपक्ष और जनता की आवाज दबाने के लिए उनका इस्तेमाल करती है। भाजपा सरकार जिस तरह जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बार-बार नए पैंतरे खोज रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यंग इंडिया नॉन प्रॉफिट कंपनी है। यह बात सभी जानते हैं। फिर भी बदले की भावना से प्रेरित होकर सोनिया गांधी को लगातार ईडी ऑफिस बुलाया जा रहा है। इस राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण कृत्य का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। पार्टी संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ हमेशा लड़ती रहेगी। सत्याग्रह पर बैठने वालों में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, प्रदेश महासचिव शेखरपाल, निर्भय सिंह, अश्वनी शर्मा, अरविंद झंझोट, पंकज शर्मा, रिजवान, राजेंद्र गोल्डी, महावीर सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed