फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP enlightened conference organized

प्रबुद्ध सम्मेलन में विरोधियों पर बरसे योगी सरकार के मंत्री

Mon, 20 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP enlightened conference organized
थानाभवन भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में मंचासीन गन्ना मंत्री सुरेश राणा व कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह ? - फोटो : SHAMLI
प्रबुद्ध सम्मेलन में विरोधियों पर बरसे मंत्री
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। थानाभवन के वंदना गार्डन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें योगी सरकार के आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी और गन्ना मंत्री सुरेश राणा भाग लेने पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में विरोधियों पर जमकर बरसे। कहा कि तालिबानियों का समर्थन करने वाले राष्ट्रवादी सोच को खत्म करना चाहते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि पहले की सरकारों व भाजपा सरकार के कार्यकाल में बहुत फर्क है। भाजपा राष्ट्रवादी सोच के साथ देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। देश में हर वर्ग के व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण योजना ला रही है। बिना भेदभाव के देश को आगे बढ़ा रही है। शिक्षित वर्ग और बुद्धिजीवी वर्ग हमेशा राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ा है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि देश में कुछ लोग राजनीति के माध्यम से खुले मंच से बयान देते हैं जो कहते हैं कि अफगानिस्तान में तालिबान का शासन का हम स्वागत करते हैं। पूरी दुनिया ने देखा अफगानिस्तान में जो हुआ। भाजपा की राष्ट्रवादी सोच है जिसे आगे बढ़ाने का काम आप सभी को करना है।
विज्ञापन

संचालन अर्पण सैनी ने किया। मौके पर मनोज शर्मा, डॉ. जयप्रकाश सिंह डॉ. नीरज सैनी, पीयूष सैनी, राजेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, विशेष सरोहा, आनंद पुंडीर, भूपेंद्र चौधरी, राकेश राणा, योगेंद्र पाल, ऋषिपाल फौजी, सोमबीर सिंह, जयपाल सिंह, रोहित विश्वकर्मा, संदीप चौधरी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा नेता के भाजपा का दामन थाना
थानाभवन सीट से 2007 में बसपा से विधायक का चुनाव लड़े अनूप सैनी ने खाद्य एवं आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी व गन्ना मंत्री सुरेश राणा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। 2007 चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे थे। सैनी समाज में अनूप सैनी का थानाभवन क्षेत्र में काफी बड़ा कद माना जाता है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान कहा कि उन्हें सीएम योगी व प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज अच्छे लगे, इसलिए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed