फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Birth and death registration will also be done in private hospitals

निजी अस्पतालों में भी होंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण

Wed, 25 May 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Birth and death registration will also be done in private hospitals
निजी अस्पतालों में भी होंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण
विज्ञापन

शामली। जिले के निजी अस्पतालों में भी जन्म और मृत्यु के पंजीकरण होंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के 52 निजी अस्पतालों को इन्फॉरर्मेंट आईडी उपलब्ध कराई गई है। इस आईडी से निजी अस्पताल सीआरएस पोर्टल पर जन्म और मृत्यु का पंजीकरण कर सकेंगे।
निजी अस्पतालों में होने वाले जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका या ग्राम पंचायत जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सुविधा जिले के करीब 52 निजी अस्पतालों में शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को इन्फॉरर्मेंट आईडी उपलब्ध कराई गई है। इसका उद्देश्य यह है कि निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चे और मृत्यु का पंजीकरण तत्काल हो सकेगा। जन्म और मृत्यु का डाटा सीआरएस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। निजी अस्पतालों में पोर्टल पर अपलोड होने वाले डाटा की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिलने के साथ ही लोगों को यह लाभ होगा कि उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निजी अस्पताल के कार्ड को दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

निजी अस्पताल केवल पंजीकरण ही कर सकेंगे, प्रमाण पत्र बनाने की अनुमति नहीं है। जन्म और मृत्यु के प्रमाण पत्र सरकारी अस्पताल, नगरीय क्षेत्र में नगरपालिका और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सचिव द्वारा जारी किए जाते हैं। जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यक्रम प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि 52 निजी अस्पतालों को जन्म व मृत्यु के पंजीकरण की सुविधा है। इसके लिए निजी अस्पतालों को इन्फॉरर्मेंट आईडी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में पंजीकरण की स्थिति
जन्म - 52452
मृत्यु - 10483
2022 में अप्रैल तक पंजीकरण की स्थिति
जन्म - 12492
मृत्यु - 2589
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed