फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Billu, a bounty of 25 thousand, arrested in police encounter

Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बिल्लू गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 28 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Billu, a bounty of 25 thousand, arrested in police encounter
कैराना के अस्पताल में भर्ती कुख्यात बदमाश बिल्लू । संवाद
शामली, कैराना। क्षेत्र के मलकपुर गांव के जंगल में दिनदहाड़े 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश बिल्लू के साथ पुलिस व एसओजी टीम की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बिल्लू गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बिल्लू के कब्जे से अवैध हथियार व एक मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब ढाई बजे कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर के निकट जंगल के रास्ते से बदमाश के गुजरने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस व एसओजी की टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बिल्लू पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

बदमाश की पहचान बिल्लू उर्फ बिलाल निवासी गांव मंसूरा थाना झिंझाना के रूप में हुई है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। जिसके बाद बदमाश को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी संतोष कुमार व सीओ श्याम सिंह पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मंडावर में फायरिंग कर भाग गया था बदमाश

एएसपी ने बताया कि गत 11 जनवरी को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावर में उपचुनाव की रंजिश और उत्तेजित स्टेटस लगाने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। जिसमें कुल चार लोग घायल हुए थे। मंडावर के फायरिंग प्रकरण में बिल्लू उर्फ बिलाल वांछित चल रहा था। इसके अलावा सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में भी फायरिंग की घटना की थी। आरोपी बिल्लू की तलाश की जा रही थी। बिल्लू उर्फ बिलाल पर कैराना व झिंझाना थाने सहित अन्य जनपदों के थानों में संगीन धाराओं में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं।

- इंस्टाग्राम पर बिल्लू वारदात के नाम से बना रखा है एकाउंट

सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर बिल्लू वारदात यूपी-19 के नाम से बिल्लू का एकाउंट बना हुआ है। जिस पर दर्जनों वीडियो बिल्लू ने बनाकर डाल रखीं हैं। वीडियो में बदमाशी से जुड़े डायलॉग, दूसरे ग्रुप के बदमाशों को धमकाने सहित कई तरह की वीडियो अपलोड हैं। बता दें मंडावर फायरिंग प्रकरण से पूर्व भी उक्त एकाउंट से बिल्लू ने यमुना नदी में खड़े होकर अपने गैंग के सदस्यों के साथ दूसरे गैंग के युवकों को धमकी दी थी। उक्त वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed