फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike riding youth dies after being crushed by car

गाड़ी से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 10 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being crushed by car
कैराना (शामली)। विपरीत दिशा से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। गाड़ी के नीचे कुचलने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान बाइक के पीछे बैठी मृतक की बुआ की लड़की घायल हो गई। गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला पानीपत के सनौली गांव निवासी 20 वर्षीय आरिफ बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से बुआ की लड़की तबस्सुम को लेकर उसके घर किशनपुर बिराल जा रहा था। जैसे ही आरिफ ऊंचा गांव के निकट पहुंचा तभी विपरीत दिशा से कोल्ड ड्रिंक से भरी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें आरिफ गाड़ी के पहिए के नीचे कुचला गया और उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में उसकी बुआ की लड़की भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरिफ का शव और घायल को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने तबस्सुम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed