लिलौन नहर पटरी पर बाइक सवार को लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी सुधीर पुत्र इसम सिंह शुक्रवार को शामली आया हुआ था। यहां पर उसने मिल रोड स्थित बैंक से पांच हजार रुपये निकाले और फिर बाइक की सर्विस कराई। जिसके बाद वह दोपहर बाद करीब चार बजे नहर पटरी के रास्ते लौट रहा था। जब वह खेड़ी व लिलौन नहर पटरी पर पहुंचा, तो पेड़ की आड़ लिए खड़े दो युवकों ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि दोनों युवकों ने तमंचे निकालकर उसे आतंकित कर दिया और उसकी जेब से पांच हजार की नगदी, मोबाइल लूट लिया। सुधीर ने बदमाशों का विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद दोनों बदमाशों ने सुधीर से बाइक भी लूट ली।
वहां से कांधला की ओर से फरार हो गए। काफी देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस की पीसीआर वैन पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।